BreakingPublicबिहारस्थानीय खबरें

नंगे तार की चपेट में आने से अधेड़ की मौत, गोरियारी गांव में बिजली विभाग बनी मौत का कारण

नंगे तार की चपेट में आने से अधेड़ की मौत, गोरियारी गांव में बिजली विभाग बनी मौत का कारण

Spread the love

लोकेशन  सहरसा
संवाददाता  विकास कुमार 7545820714

नंगे तार की चपेट में आने से अधेड़ की मौत, गोरियारी गांव में बिजली विभाग बनी मौत का कारण

खबर सहरसा से है, जहाँ सलखुआ थाना क्षेत्र के गोरियारी गांव में नंगे बिजली तार के संपर्क में आने से एक अधेड़ व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे के बाद गांव में मातम का माहौल है। मृतक की पहचान रामचंद्र साह के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, बुधवार दोपहर करीब 12 बजे वह अपने घर के पास काम कर रहे थे, तभी अचानक नंगे तार की चपेट में आ गए और मौके पर ही गिर पड़े। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सहरसा सदर अस्पताल भेजा गया। आप तस्वीरों में देख सकते हैं सदर अस्पताल परिसर स्थित पोस्टमार्टम कक्ष, जहाँ प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से जर्जर और खुले बिजली तार लगे हुए हैं, जिसकी शिकायत कई बार की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसी लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com