Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

फिरोजाबाद नगर निकाय चुनाव सह प्रभारी गोपाल अंजान ने कार्यकर्ताओं के साथ किया संवाद

नगर निकाय चुनाव सह प्रभारी गोपाल अंजान ने कार्यकर्ताओं के साथ किया संवाद

Spread the love

फिरोजाबाद- नगर निकाय चुनाव सह प्रभारी गोपाल अंजान ने कार्यकर्ताओं के साथ किया संवाद

निष्ठावान कार्यकर्ताओं के दम पर नगर निकाय चुनावों में होंगी जीत-गोपाल अंजान

फिरोजाबाद। निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी महानगर उत्तर मंडल की एक बैठक कांता होटल में आयोजित की गई। जिसमें आने वाले नगर निकाय चुनावों में पार्टी को विजयीश्री दिलाने के लिए मंथन किया गया।

बुधवार को कांता होटल में आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में नगर निकाय चुनाव सह प्रभारी व विधान परिषद सदस्य गोपाल अंजान ने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुऐ कहा कि अपने-अपने बूथों पर सक्रिय भूमिका का निर्वाह करके नए मतदाताओं बनाने का काम करें। सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के मूलमंत्र पर कार्यकर्ताओं को कार्य करना है। और आने वाले नगर निकाय चुनावों में कार्यकर्ताओं के दम पर विजयश्री प्राप्त करेंगे। बैठक की अध्यक्षता उत्तर मंडल अध्यक्ष केशवदेव शंखवार व संचालन महामंत्री गेंदालाल राठौर ने किया।

इस दौरान महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार, महापौर नूतन राठौर, स्थानीय निकाय संयोजक श्रीनिवास शर्मा, सत्यवीर गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी अमित गुप्ता, उत्तर मण्डल प्रभारी कन्हैया लाल गुप्ता, पूनम शर्मा, सुनील शर्मा, लक्ष्मी रत्न शुक्ला, सुरेंद्र राठौर, विकास पालीवाल, निकुंज शुक्ला, सुनील विधोलिया, वीरेन्द्र सुमन, रामखिलाड़ी वाल्मीकि, उदय प्रताप सिंह, रामबाबू झा, कैलास बाबू झा, सतीश चंद्र गोला, पुष्पेंद्र पाल सिंह, रवींद्र शर्मा, पीयूष शर्मा, महेंद्र बंसल, विवेक अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, नमन बंसल, संजय कुशवाह, बिनाका देवी राठौर, उज्वला गुप्ता, शशिकांत शर्मा, मनोज ताऊ, श्यामवीर जाटव, कैलाश बाबू ओझा, योगेश शखवार, रितेश आर्य आदि मौजूद रहे।

फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com