सुपौल : भारत पेट्रोलियम पंप खुलने से जनता में खुशी का माहौल।

रिपोर्ट:-बलराम कुमार सुपौल बिहार।
एंकर:-मामला सुपौल जिला के त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय मुख्यालय अंतर्गत मिरजवा पंचायत के लाहरनियाँ वार्ड नं0-06-स्थित जनता चौक समीप भारत पेट्रोलियम पंप खुलने से जनता में खुशी का माहौल की है।
प्रतापगंज के पूर्व प्रमुख रमेश प्रसाद यादव, ने बताया की भारत पेट्रोलियम कम्पनी के सर्वे में आया की प्रतापगंज त्रिवेणीगंज सड़क में एक भी पेट्रोल पंप नहीं है।
जिससे जनता एवं किसानों को डीजल एवं पेट्रोल लेने के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
किसानों एवं जनता को यहां से डीजल एवं पेट्रोल लेने के लिए त्रिवेणीगंज-08-किलोमीटर, प्रतापगंज -22-किलोमीटर,छातापुर -22-किलोमीटर,की दूरी को तय करना पड़ता था।
जो अब जनता एवं किसानों,राहगीरों को उचित मूल्य में डीजल पेट्रोल यहां प्राप्त होगा।
अब यहां की जनता एवं किसानों को डीजल पेट्रोल के लिए ज्यादा दूर नहीं जाना पड़ेगा।
सभी को परेशानी के साथ समय का भी काफी बचत होगा।
वहीं उन्होंने ये भी बताया की यहां की जनता एवं किसानों को डीजल पेट्रोल के लिए हर संभव मदद करूँगा।
मेरा पूर्ण प्रयास रहेगा की यहां की जनता एवं किसान कभी मायूस होकर नहीं जाए।
हर समय डीजल पेट्रोल मुहैया करूंगा।
वहीं पेट्रोल पंप का उद्घाटन आचार्य धर्मेंद्र कुमार मिश्रा,के द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ सियाराम यादव, एवं गण्यमान्य व्यक्तियों ने फीता काटकर किया।
साथ हीं खुशी के मौके पर पेट्रोल पंप मालिक संजीव कुमार यादव, ने आचार्य एवं गणमान्य व्यक्तियों को शॉल देकर माला पहनाकर सम्मान किया।
बाईट:-रमेश प्रसाद यादव, पूर्व प्रमुख प्रतापगंज।

Subscribe to my channel


