Breaking

गढ़वा झारखंड लोकसभा प्रत्याशी ने राजद के प्रदेश अध्यक्ष से की मुलाकात की और गुलदस्ता देकर सम्मानित किया

लोकसभा प्रत्याशी ने राजद के प्रदेश अध्यक्ष से की मुलाकात की और गुलदस्ता देकर सम्मानित किया

Spread the love

संवादाता दयानंद यादव की रिपोर्ट

युवा राजद के गढ़वा जिलाध्यक्ष विनीत कुमार व कांडी प्रखंड अध्यक्ष इम्मामुद्दीन खान ने शुक्रवार को हुसैनाबाद पहुंचकर हुसैनाबाद विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सह राजद के प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव से औपचारिक मुलाकात की।
नेता द्वय ने संजय सिंह यादव को गुलदस्ता भेंट कर संगठन विस्तार व चुनावी चर्चा की।
बताते चलें कि विनीत कुमार आगामी लोकसभा चुनाव में पलामू संसदीय क्षेत्र से भाग्य आजमाने की तैयारी कर चुके हैं।
विनीत कुमार द्वारा युद्धस्तर पर क्षेत्र का दौरा भी किया जा रहा है।
राजद के दिग्गज नेताओं द्वारा भी विनीत कुमार को लगातार गाईड किया जा रहा है।
कहा गया है कर्म व भाग्य एक दुसरे के पूरक हैं।
इसलिए युवा नेता द्वारा लगातार गढ़वा,पलामू व लातेहार के विभिन्न गांवों का दौरा कर जनसंपर्क किया जा रहा है।
शुक्रवार को हुसैनाबाद विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सह राजद के पूर्व अध्यक्ष संजय सिंह यादव से मिलने वालों में विनीत कुमार व इम्मामुद्दीन खान सहित राजकुमार मेहता,रामप्रवेश मेहता,प्रमोद कुशवाहा राजू पासवान व लवकुश राजा का नाम शामिल है।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com