सहरसा बिहार तेज रफ्तार बाईक के आमने सामने टक्कर में 15 वर्षीय युवक की हुई मौत। परिवार में मचा कोहराम
तेज रफ्तार बाईक के आमने सामने टक्कर में 15 वर्षीय युवक की हुई मौत। परिवार में मचा कोहराम

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।
*एंकर :-* बिहार के सहरसा में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला जहाँ देर रात बाईक के आमने सामने टक्कर में दो बाइक सवार में एक जख्मी और दूसरा बाइक सवार की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी।स्थानीय लोगों के द्वारा जख्मी को सदर अस्पताल में करवाया भर्ती,जहां जख्मी इलाजरत है।घटना सहरसा जिले के बरियाही रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास की बताई जा रही है।वहीं पुलिस आज गुरुवार को शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजकर जुटी तफ्तीश में।
बतातें चलें कि मृतक युवक का नाम आशीष कुमार है जो सहरसा जिले के बैजनाथपुर वार्ड नं 1 का रहने वाला बताया जा रहा है।कल आशीष कुमार अपने घर बैजनाथपुर से चैनपुर गांव जा रहा था भैया दूज को लेकर अपनी बहन के पास।अपनी बहन के पास से लौट रहा था उसी दौरान सड़क हादसे का शिकार हो गया जिससे उक्त युवक की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी।
वहीं स्थानीय प्रतिनिधि धीरेंद्र यादव ने बताया कि बहुत दुःखद घटना है बहुत हृदय विदारक घटना है।उन्होंने ये भी बताया कि कल बुधवार को भैया दूज को लेकर अपनी बहन के पास गया था और वापिस घर लौटने के दौरान इसकी एक्सिडेंट में मौत हो गयी।इस घटना को लेकर पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी।और परिवार में शोक की लहर है।सरकार से मांग करते हैं कि मृतक के परिवार को उचित मुआवजा मिले।

Subscribe to my channel


