Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

सुपौल बिहार प्रखंड अंतर्गत पंचायतों के सभी मुखिया और उपमुखिया को विकास के बारे में दी गई जानकारी

प्रखंड अंतर्गत पंचायतों के सभी मुखिया और उपमुखिया को विकास के बारे में दी गई जानकारी

Spread the love

रिपोर्ट:-बलराम कुमार सुपौल बिहार।

एंकर:-मामला सुपौल जिला के त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय मुख्यालय अंतर्गत प्रखंड परिसर स्थित टी पी सी भवन में क्षेत्र के सभी पंचायतों के मुखिया और उपमुखिया को DPRS, पदाधिकारी और प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा पंचायतों में विकास में कैसे हो उसके बारे में कई तरह की जानकारी देने की है।
प्रखंड मुख्यालय स्थित टीपीसी भवन में प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पंचायतों
के सभी नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को तीन दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया है। पंचायती राज विभाग विभाग के द्वारा आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ BDO, श्रीमती आशा कुमारी,DPRC, मिथलेश कुमार, के अलावा पंचायत क्षेत्र के सभी मुखिया उपमुखिया के साथ किया जा रहा है। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए DPRC, पदाधिकारी ने बताया कि पंचायती राज विभाग के द्वारा प्रखंड अंतर्गत पंचायतों के सभी नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाना है। जिसका शुभारंभ हो गया है।
पहले चरण में सभी नवनिर्वाचित मुखिया और उप मुखिया को-10-अगस्त से-12-अगस्त तक तीन दिवसीय प्रशिक्षण के माध्यम से पंचायती राज विभाग की जानकारी के साथ-साथ मुखिया और उपमुखिया को उनके अधिकार, कर्तव्य और विकास के अन्य योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।
पंचायत में विकास की जानकारी में पंचायतों के दर्जनों मुखिया उपमुखिया शामिल थे।

बाईट:-मिथलेश कुमार,DPRC, सुपौल।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com