Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव
फिरोजाबाद नगर में हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया गया भैयादौज
नगर में हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया गया भैयादौज

फिरोजाबाद: नगर में हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया गया भैयादौज
-बहिनों ने भाईयों के माथे पर तिलक कर लंबी उम्र्र की कामना
फिरोजाबाद। सुहागनगरी में भाई-बहिन का प्रतीक भैयादौज का त्यौहार धूमधाम के साथ मनाया गया। बहिनों ने मायके पहुंचे भाई के माथे पर तिलक लगाकर उनकी दीर्घ आयु की कामना की। भाईयों ने बहिनों जीवनभर रक्षा करने का वचन दिया।
गुरूवार को भैयादौज का त्यौहार हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया गया। बहिनें अपने भाईयों को तिलक करने के लिए बसों व डग्गेमार वाहनों से धक्का-मुक्की खाते हुए मायके पहुंची। मायके पहुंची बहिनों ने भाई के माथे पर रोड़ी-चावल का तिलक कर उनकी दीर्घ आयु की कामना की। वहीं भाईयों ने भी बहिनों को उनके मन पंसद उपहार भेंट किये।
फिरोजाबाद से आवाज इंडिया लाइव से जिला प्रभारी अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट
Subscribe to my channel


