Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

फरियाद लेकर एसपी कार्यालय पहुंची महिला ने खाई जहर

फरियाद लेकर एसपी कार्यालय पहुंची महिला ने खाई जहर

Spread the love

*लोकेशन :-* सहरसा।
*संवाददाता :-* विकास कुमार 8877760777।

फरियाद लेकर एसपी कार्यालय पहुंची महिला ने खाई जहर। एसपी कार्यालय में मचा हड़कंप। महिला सदर अस्पताल में भर्ती।

सहरसा जिले के सोनबरसा कचहरी ओपी थाना क्षेत्र के विशनपुर निवासी महिला सिंकी नाई ने जमीन विवाद का फरियाद लेकर एसपी कार्यालय पहुंची जहाँ उन्होंने कार्यालय जाने से पहले जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। हालांकि जैसे ही पुलिस को भनक लगी पुलिस कर्मियों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा। घटना शुक्रवार की शाम पांच बजे की बताई जा रही है। पीड़िता ने बताया कि उसकी सौतेली सास उसे अपनी संपति से बेदखल करना चाहती है। जिसको लेकर कई बार सोनबरसा कचहरी ओपी में आवेदन दिया। लेकिन वहा के चौकीदार अरुण पासवान आवेदन को रफ़ा दफा कर देता है। गुरुवार को भी वह एसपी कार्यालय में आवेदन दी थी लेकिन एसपी से मुलाकात नहीं हो पाई थी। आज उसे बुलाया गया था।
पीड़िता ने बताया कि वह शुक्रवार को एसपी से मिलने शाम लगभग चार बजे अपने एक सहयोगी के साथ पहुंची थी। वह एसपी से मिलने से पूर्व बाहर ही साथ लाए एक बोतल निकल कर जहर पी ली। पीड़िता के अनुसार उसकी सास सौतेली है। पति पटना में मजदूरी करते है और वह गांव में ही दुकान चला कर जीवन यापन करता है। उसकी सास ससुर से अपने नाम सभी संपति करवा कर बेच रही है। कुछ दिनों से गांव के ही विजय यादव और अन्य उसे दुकान हटाने के लिए बोल रहा था। आज सुबह उसके साथ मारपीट भी किया था। उसे समाज में कोई साथ नहीं दे रहा था। उन्होंने बताया कि उसे तीन बेटी ओर एक बेटा है। जहर खाने की बाबत उन्होंने कहा कि उसे कही से कोई मदद नहीं मिल रहा था।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com