सहरसा बिहार अचानक घर में आग लग जाने से लाखों की सम्पति जलकर राख
अचानक घर में आग लग जाने से लाखों की सम्पति जलकर राख

रिपोर्ट:-बलराम कुमार सुपौल बिहार।

-अचानक घर में आग लग जाने से लाखों की सम्पति जलकर राख
एंकर:-मामला सुपौल जिला के त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय मुख्यालय अंतर्गत जदिया थाना क्षेत्र के कोरियापट्टी पश्चिमी पंचायत वार्ड नं0 -07-में अचानक घर में आग लग जाने से लाखों की सम्पति जलकर राख होने की है।
पीड़िता ने बताया की रात्रि समय अचानक घर में आग लग गई।
जिससे घर में रखे अनाज, कपड़ा, रुपया, जेवर, पंखा, मोटरसाइकिल, कागजात, फर्नीचर सहित अन्य लाखों का सामान जलकर राख हो गया।
ग्रामीणों द्वारा किसी तरह आग पर काबू पाया गया।
आग पर काबू पाने के लिए दमकल तो पहुँचा लेकिन रास्ता नहीं रहने के कारण स्थल तक पहुंच हीं नहीं पाया।
वहीं मौके पर संतावना देने के लिए क्षेत्र के कई प्रतिनिधिगण और नेतागण पहुँचे थे।
वहीं गाँव के मुखिया रामानन्द यादव, के द्वारा तत्काल पीड़ित परिवारों को खाने पीने के समान के साथ कपड़ा भी दिया।
Subscribe to my channel


