Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

आगरा ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से एक की मौत, 2 घायल

ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से एक की मौत, 2 घायल

Spread the love

आगरा

ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से एक की मौत, 2 घायल
यमुनापार के नुनिहाई स्थित अतुल फैक्ट्री का है मामला
पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पहुँचे मौके पर
आगरा। थाना एत्मादुद्दौला क्षेत्र के नुनिहाई स्थित अतुल फैक्ट्री में बड़ा हादसा हो गया। फैक्ट्री के अंदर आक्सीजन सिलेंडर से भरी गाड़ी से सिलेंडर उतारते समय एक सिलेंडर फट गया। जिसमें 28 बर्षीय मजदूर युवक की मौके पर मौत गई व दो मजदूर गम्भीर रूप से घायल हो गये।
घटना शनिवार सुबह करीब साढ़े दस बजे की है। नुनिहाई स्थित अतुल फैक्ट्री में ऑक्सीजन सिलेंडर से भरी हुई गाड़ी पहुंची थी जिसको उतारने का काम वहां के मजदूर कर रहे थे। गाड़ी से सिलेंडर उतारते समय एक सिलेंडर अचानक फट गया। रूपेश 28 पुत्र छोटेलाल निवासी बांस बादाम खंदौली जो कि अतुल फैक्ट्री में पिछले दस साल से काम करता था वह पास ही पड़ी चंबल सैंड को बाल्टी से भरकर अंदर टब में डाल रहा था जो उसकी चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। उसके साथ खड़े दो अन्य लोग हर्ष ​पुत्र धर्मेंद्र निवासी बांस बादाम के साथ एक अन्य मजदूर भी गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिनको तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जहां उनका इलाज जारी है
फैक्ट्री परिसर में सिलेंडर फटने के बाद मजदूर की मौत के बाद उसके परिवार वाले भी मौके पर पहुंच गए। जहां मृतक के परिजनों में चीख पुकार मच गई व फेक्ट्री में हंगामा मच गया। हादसे की जानकारी मिलते ही एसपी सिटी सीओ छत्ता के साथ ही एत्माउद्दौला थाना पुलिस मौके पर पहुँच गई। साथ ही मौके पर फायर विभाग के अधिकारी व फायरब्रिगेड की गाड़ी भी पहुंच गई। हादसे में घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।
तेज धमाके से आसपास के लोग भी दहशत में आ गया।

बॉक्स
500 मीटर दूर जा गिरा हाथ व सिलेंडर का टुकड़ा

लोगो की माने तो विस्फोट इतना तेज था कि युवक का हाथ कटकर करीब 500 मीटर दूर स्थित दुर्गानगर घनी आबादी के बीच जाकर गिरा.व साथ ही सिलेंडर के नीचे पेंदी का हिस्सा दूर मकान की दीवार से टकराकर खाली प्लाट में जा गिरा।
वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई.व आक्रोशित परिजनों को समझाने में जुट गई लेकिन परिजन कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए व फैक्टरी मालिक को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गए।

बॉक्स 3
एसपी सिटी का वर्जन

मौके पर पहुंचे एसपीसिटी विजय कुमार ने कहा कि फेक्ट्री में हुए हादसे में एक मजदूर की मौत हुई है दो अन्य घायल है पुलिस मामले की जांच में जुटी है परिजनों द्वारा दी तहरीर पर जांच कर कार्यवाही की जाएगी।

अरविंद कुमार श्रीवास्तव रिपोर्ट आवाज इंडिया लाइव फिरोजाबाद

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com