चित्रकूट श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय की अध्यक्षता में समस्त थानों में सीसीटीएनएस का कार्य कर रहे पुलिस कर्मियों के साथ गोष्ठी की गयी
श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय की अध्यक्षता में समस्त थानों में सीसीटीएनएस का कार्य कर रहे पुलिस कर्मियों के साथ गोष्ठी की गयी

* चित्रकूट उत्तर प्रदेश न्यूज़

प्रेस नोट-चित्रकूट पुलिस**श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय की अध्यक्षता में समस्त थानों में सीसीटीएनएस का कार्य कर रहे पुलिस कर्मियों के साथ गोष्ठी की गयी**
गोष्ठी में रैंकिंग सुधार हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये*
आज दिनांक 21.10.2022 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद चित्रकूट श्री अतुल शर्मा के निर्देशन में पुलिस कार्यालय स्थित राघव प्रेक्षागार में अपर पुलिस अधीक्षक श्री चक्रपाणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में उ0नि0 श्री रविन्द्र कटियार प्रभारी सीसीटीएनएस/आईजीआरएस एवं जिला कॉर्डिनेटर मनीष वर्मा की उपस्थिति में जनपद के समस्त थानों में सीसीटीएनएस का कार्य कर रहे पुलिस कर्मियों के साथ गोष्ठी की गयी । इस गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सभी को पूर्ण मनोयोग से कार्य करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश देते हुये कहा गया कि मुख्यालय द्वारा जारी की जाने वाली मासिक सीसीटीएनएस रैंकिंग में सुधार हेतु निर्धारित पैरामीटर्स पर समयावधि में फीडिंग डाटा सिंक व ऑनलाइन वैरिफिकेशन का निस्तारण करना सुनिश्चित करें । थाने का डाटा प्रतिदिन सिंक करायें व अन्य निर्धारित बिन्दुओं पर कार्यवाही में तेजी लायें जिससे राज्य में जनपद की रैंकिंग सही रहे । सीसीटीएनएस जिला कोर्डिनेटर श्री मनीष वर्मा द्वारा रैंकिंग में सुधार हेतु किस प्रकार से कार्य में तेजी लायी जाये इस सम्बन्ध में प्रशिक्षण प्रदान किया गया । गोष्ठी के दौरान सभी को यह भी निर्देश दिये गये कि आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त होने वाले सभी संदर्भों का समय से निस्तारण करायें जिससे जनपद की आईजीआरएस में रैंकिंग में सुधार हो सके । इस मौके पर विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे
मंडल प्रभारी गंगा प्रसाद करवरिया
Subscribe to my channel



