बाँदा यादव महासभा बांदा ने शिवपाल सिंह यादव का किया भव्य स्वागत

योगेंद्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ

प्रगतिशील समाज वादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव की परिवर्तन यात्रा में बांदा से तिन्दवारी मार्ग पर अखिल भारतीय यादव महासभा के जिलाध्यक्ष देवराज यादव की अगुवाई में सैकड़ों पदाधिकारियों ने रथ को रोंक कर फूल मालाओं से स्वागत किया व अंगवस्त्र भेंट कर यदुकुल शिरोमणी भगवान् श्रीकृष्ण का मूमेंटो दिया और स्वस्थ्य जीवन व दीर्घायु की मंगल कामना करते हुए बात चीत की व राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव का भी स्वागत किया इस मौके पर चाचा शिवपाल सिंह यादव जी से बात चीत के दौरान जिला अध्यक्ष देवराज यादव ने सफलता का मूलमंत्र परिवार का एक होना बताया व चाचा शिवपाल ने मुस्कुराते हुए कहा एक होने की संभावना है लेकिन उचित सम्मान के साथ पहल दोनों तरफ से होनी चाहिए हम स्वागत करते हैं इस मौके पर उपस्थित पदाधिकारियों व आम जनमानस ने अखिल भारतीय यादव महासभा जिन्दाबाद, चाचा शिवपाल सिंह जिन्दाबाद, राष्ट्रीय अध्यक्ष रामानन्द यादव जिन्दाबाद, आदित्य यादव जिन्दाबाद, के नारे लगाए व स्वागत अभिनन्दन किया।।
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष युवा अजीत यादव, जिला महासचिव सैनिक प्रकोष्ठ पूर्व सुबेदार देवकुमार यादव, जिला सचिव कंचन सिंह यादव,ब्लाक अध्यक्ष तिन्दवारी रामकरन यादव, ब्लाक उपाध्यक्ष युवा, पूर्व असिस्टेंट कमांडेंट सी आर पी एफ ए के सुमन जी, सुरेन्द्र यादव, नगर अध्यक्ष युवा बबेरू अशोक यादव, अभिनन्दन यादव, अवनीश कुमार, धर्मराज, अरविंद यादव,अरून यादव, अनूप यादव, महेन्द्र सिंह, आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।।

Subscribe to my channel

