Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

हरदोई सभासद ने आवास दिलाने के नाम पर बुजुर्ग से लिए ढाईं हजार, फिर भी नहीं दिया आवास

Spread the love

अनूप कटियार हरदोई रिपोर्ट

बेटी से लिए थे रुपए

बेनीगंज/हरदोई_कई वार्डो में पीएम आवास के नाम पर बड़ा खेल हुआ है। बताते चलें कि नगर पंचायत बेनीगंज के वार्ड नंबर 01 अशराफ टोला सभासद सुमन देवी पति जगदीश वर्मा उर्फ कल्लू द्वारा पीएम आवास योजना का सर्वे करने वाले कर्मचारियों से मिलीभगत करते हुए 80 वर्षीय सूरज बली पुत्र नन्हे को आवास दिए जाने के नाम पर ढाई हजार रुपए ले लिए गए। सूरज बली ने दुखी मन से बताया कि मेरा नाम पीएम आवास योजना की लिस्ट में आ गया था जिसका सर्वे करने के उपरांत कर्मचारियों के साथ मेरे घर पर सर्वे करने आए सभासद जगदीश वर्मा उर्फ कल्लू ने पहले पंद्रह सौ रुपए वा दूसरे दिन एक हज़ार रुपए देने की बात कही मेरे पास मेरी बेटी ने जरूरी कार्य के लिए पैसे रखने को दिए थे मैंने लालच में आ कर उन्हें ढाई हजार रुपए दे दिए पर आवास मुझे अभी तक नहीं दिया गया। किसके बाद से सभासद का आना जाना भी बंद हो गया। उन्होंने अब तक मुझे आवास नहीं दिया और ना ही पैसे वापस किए। मैं खुले मैदान में रहकर अपनी बची जिंदगी को काट रहा हूं। मामले पर गंभीरता दिखाते हुए जब सभासद से रुपए के लेनदेन संबंधी वार्ता की गई तो उन्होंने कहा कि मैंने सूरज बली के पुत्रों को दो आवास दिए हैं सूरज बली झूठ बोल रहे हैं इनसे मैंने किसी प्रकार का कोई पैसा नहीं लिया है। जिससे साफ प्रतीत होता है कि पीएम आवास योजना के नाम पर कहीं ना कहीं नगर पंचायत के कर्मचारियों अधिकारियों सभासदों की मिलीभगत से धन उगाही का बड़ा खेल किया गया है। पीएम आवास योजना को लेकर इससे पूर्व भी धन उगाही के खेल को उजागर करने के लिए कईयों ने आवाज उठाई जिम्मेदार अधिशासी अधिकारी महेश प्रताप श्रीवास्तव को जांचे भी सौंपी गई पर मामला आज भी जस का तस है। वहीं भारतीय किसान मजदूर यूनियन दशहरी संगठन के जिला अध्यक्ष पुनीत मिश्रा ने कहा है कि उक्त मामले संबंधी उच्च अधिकारियों से वार्ता की जाएगी और अगर समय रहते उचित जांच एवं दोषियों पर कार्यवाही नहीं की जाती है तो नगर पंचायत कार्यालय गेट पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होना पड़ेगा।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com