Breakingएक्सक्लूसिवझारखण्ड

गढवा विश्व हिन्दू परिषद ने रामनवमी पर्व को लेकर श्री श्री अष्टभुजी माता कामेश्वरी मंदिर प्रांगण में बैठक रखी

Spread the love

झारखंड गढ़वा से दयानंद यादव की रिपोर्ट

विशुनपुरा_ विश्व हिन्दू परिषद ने रामनवमी पर्व को लेकर दिनांक 24/03/2022दिन-गुरुवार को श्री श्री अष्टभुजी माता कामेश्वरी मंदिर प्रांगण कमता में ३;००वजे दिन में किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री अशोक पासवान ने किया।
हिंदू संस्कृति की रक्षा के लिए गांव तथा शहरों में नव वर्ष निमित्त झांकियां की सजावट वाली यात्राएं पोस्टर लगाकर नव वर्ष का प्रचार प्रसार करने को लेकर सदस्यों का चयन किया गया। रामनवमी महा पर्व को धूमधाम से मनाने के लिए श्री रुपेश कुमार सिंह को अध्यक्ष सचिन अशोक पासवान दिलीप सिंह को कोषाध्यक्ष बनाते हुए एगारह सदस्यों की कमेटी विस्तार किया गया। ज्योतिषाचार्य
रविन्द्र कुमार मिश्र ने कहा-नव संवत्सर 2079चैत नवरात्र चैत मास शुक्ल प्रतिपदा 02/04/22
से प्रारंभ हो रही है।
विश्व हिन्दू परिषद प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार यादव ने कहा कि इस मधु मास के वेला में सभी हिन्दू चैत शुक्ल प्रतिपदा को नववर्ष के रूप में मनाने का संकल्प लें।सभी हिन्दू अभी से ही तैयारी शुरू कर दें। जिला धर्म प्रचारक श्री राधेश्याम पांडे जी का दो मिनट का वीडियो आप सुन कर प्रचार करें।
आश्विन मिश्र ने भगवान श्री राम की महिमा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस दिन ग्रह और नक्षत्र में परिवर्तन होता है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से कौशल कुमार सिंह मनोज कुमार दूबे मुरली गुप्ता अखिलेश प्रजापति जवाहर कुमार सिंह श्री कृष्ण सिंह मुकेश कुमार सिंह श्रवण कुमार सिंह अंगद चौधरी जवाहर सिंह अमरेन्द्र कुमार सिंह सुरेन्द्र कुमार सिंह रमेश गुप्ता जी सहित काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com