Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

सहरसा बिहार 65 वर्षीय पूर्व पैक्स अध्य्क्ष हाकिम यादव को गोली मारकर किया जख्मी। जख्मी की हालत बेहद नाजुक

65 वर्षीय पूर्व पैक्स अध्य्क्ष हाकिम यादव को गोली मारकर किया जख्मी। जख्मी की हालत बेहद नाजुक

Spread the love

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।

*एंकर :-* बिहार के सहरसा जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है जहां बीते गुरुवार को देर रात सिमरीबख्तियारपुर थानां क्षेत्र के कठडूमर पंचायत के इजराहा वार्ड नं 1 में पूर्व पैक्स अध्य्क्ष हाकिम यादव को अज्ञात लोगों के द्वारा दो गोली मारकर जख्मी कर दिया।गोली छाती में लगी हुई है।आनन फानन में परिजनों के द्वारा जख्मी को निजी क्लीनिक में करवाया भर्ती।जहां जख्मी इलाजरत है।घटना सिमरीबख्तियारपुर थानां क्षेत्र के कठ डूमर पंचायत के इजराहा वार्ड नं 1 की बताई जा रही है।
जानकारी हो कि पैक्स अध्य्क्ष हाकिम यादव इजरहा अपने ही गांव में ।जमीनी विवाद को निपटाने के लिए पंचायत में गया था।।जमीन विवाद तारणी यादव और शिवनंदन के बीच था।पंचायत में एक पक्ष के लोग को नहीं आने से पंचायत नहीं हो सका।उसके बाद जब पूर्व पैक्स अध्य्क्ष घर वापिस जाने लगे उसी दौरान घर से महज 500 मीटर दूरी पर अज्ञात लोगों के द्वारा गोली मारकर जख्मी कर दिया गया।
वहीं जख्मी का पुत्र अनिल कुमार ने घटना को लेकर बताया कि मेरे पापा जमीनी विवाद को लेकर पंचायत करने गए थे।पंचायत में दोनो पक्ष में एक पक्ष के तारणी यादव और दूसरे पक्ष के शिवनंदन यादव के बीच जमीनी विवाद था।जिसमें एक पक्ष के शिवनंदन यादव नहीं आये।उसके बाद पंचायत नहीं हो सका।उन्होंने ये भी बताया कि जब पंचायत नहीं हुआ तो मेरे पापा घर आ रहे थे उसी दौरान अज्ञात लोगों के द्वारा गोली मारकर जख्मी कर दिया।जिससे वो बुरी तरह से जख्मी हो गए।और जख्मी हालत में निजी अस्पताल में करवाये भर्ती जहां जख्मी की स्थिति बेहद नाजुक है।
वहीं इस घटना को लेकर सिमरीबख्तियारपुर थानां अध्य्क्ष कृष्ण कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिली है जांच की जा रही है।
*BYTE :-* जख्मी का पुत्र अनिल कुमार।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com