सहरसा बिहार राजमिस्त्री के बेटे ने देश का नाम किया रोशन। दिव्यांग अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट टीम में बनाया अपना जगह। जिले वासियों में खुशी की लहर
राजमिस्त्री के बेटे ने देश का नाम किया रोशन। दिव्यांग अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट टीम में बनाया अपना जगह। जिले वासियों में खुशी की लहर

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा बिहार
*Anchor :-* सहरसा जिला मुख्यालय के तकरीबन 30 किलोमीटर की दूरी पर अवस्थित सिमरी बख्तियारपुर के खजूरी वार्ड नंबर 9 निवासी किशन पासवान के दिव्यांग पुत्र प्रताप कुमार पासवान ने दिव्यांग अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट टीम में अपना जगह बना लिया है अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट टीम में उनका सिलेक्शन हुआ है जिसके बाद उनके परिवार सहित जिले वासियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है वही खबर के बाद पिता के आंख के आसू रुक नहीं पा रहे थे वह सिर्फ एक ही बात कह रहे थे कि बेटे की मेहनत आज रंग लाई है कहते हैं ना कि अगर मन में कुछ करने की जज्बा और उमंग हो तो वह हर मुकाम हासिल कर सकते हैं चाहे बीच में कितनी भी कठिनाई क्यों न आ जाए वह हर कठिनाइयों को पार कर एक ना एक दिन मुकाम तक पहुंची जाता है यही कर दिखाया है सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर के खजुरी निवासी प्रताप कुमार पासवान ने दिव्यांग रहते हुए उन्होंने अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट टीम में जगह बनाया है प्रताप कुमार पासवान त्रिकोणीय सीरीज बांग्लादेश के साथ खेलेंगे जो 18 नवंबर 19 नवंबर और 20 नवंबर को आयोजित होगी अब प्रताप कुमार पासवान बांग्लादेश पहुंचकर अपने इंडिया का भी नाम रोशन करेंगे और वहां भी परचम लहराएंगे
जानकारी देते हुए प्रताप कुमार पासवान ने बताया कि वह 2021 में ईस्ट जोन सीरीज खेलने कोलकाता गए थे उसके बाद इसका सफर कोलकाता वर्धमान और बनारस में क्रिकेट के माध्यम से इन्हें कामयाबी मिली साल 2020 से स्टेट लेवल पर खेल रहे थे जिसके बाद अंत में उन्हें दिव्यांग अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट टीम में उनका सिलेक्शन हुआ।

Subscribe to my channel


