फिरोजाबाद बाइक, ऑटो व पर्स व अवैध असलाह सहित किया गिरफ्तार
बाइक, ऑटो व पर्स व अवैध असलाह सहित किया गिरफ्तार

थाना रसूलपुर पुलिस टीम द्वारा 03 शातिर लुटेरों को लूट के समान (मोबाइल, बाइक, ऑटो व पर्स) व अवैध असलाह सहित किया गया गिरफ्तार ।
दिनाँक 16/10/22 को वादी श्री राहुल कुमार पुत्र हरी सिंह कुशवाह निवासी दौकेली मटसैना जिला फिरोजाबाद द्वारा तहरीर दी गयी कि अज्ञात आटो सवार वदमाशो द्वारा वादी से एक बैग, एक मोबाइल वीवो कम्पनी, व 3000 रू0 लूट लिये है । वादी की तहरीर के आधार थाना रसूलपुर पर मु0अ0सं0 440/22 धारा 392 भादवि पंजीकृत किया गया था ।
उक्त घटना के अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद द्वारा लूट करने वाले व्यक्तियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में अलग अलग टीमें तैयार की गयी थीं । उक्त आदेश के क्रम में थाना रसूलपुर पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान आज दिनाँक 19/10/22 को मुखबिर की सूचना पर मोती नगर ईट भट्टे के पास से अभियुक्तगण 1. शेखर 2.नौमान 3. वारिस को गिरफ्तार किया गया । उपरोक्त अभियुक्तगण के पास से लूटा गया मोबाइल व बैग व पर्सद व एक चोरी की मोटर साइकिल व लूट में प्रयुक्त आटो तथा 02 अदद तमन्चा 315 वोर 02 जिन्दा व 810 रू0 नगद बरामद हुये ।
पूछताछ का विवरणः-
अभियुक्तगण उपरोक्त से पूछताछ के दौरान यह महत्वपूर्ण तथ्य प्रकाश में आया कि अभियुक्तगण द्वारा एक साथ मिलकर अलग अलग जगहों से तमन्चा दिखाकर लोगो को डराकर लूटपाट करते थे । दिनाँक 16.10.22 को रात्रि में बिजलीघर के सामने एक व्यक्ति को आटो में बैठाकर उस व्यक्ति से एक मोबाइल वीवो कम्पनी एक बैग व 3000 रू0 लूट लिये थे । उस समय पर्स मे 3000 रूपये थे जो अभियुक्तों ने बराबर – बराबर बाट लिये थे । अभियुक्त शेखर ने बताया की यह जो मोटर साइकिल मिली है यह तीनों ने मिलकर औखला दिल्ली से चोरी की थी । पकड़े जाने के ड
फिरोजाबाद से आवाज इंडिया लाइव से जिला प्रभारी अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट
Subscribe to my channel



