Breakingएक्सक्लूसिवझारखण्ड

गढ़वा झारखंड हरिहरपुर पुलिस अवैध तरीके से चल रहे दो शराब भठ्ठियों को किया ध्वस्त

हरिहरपुर पुलिस अवैध तरीके से चल रहे दो शराब भठ्ठियों को किया ध्वस्त

Spread the love

 

झारखंड गढ़वा से दयानंद यादव की रिपोर्ट

कांडी। प्रखंड अंतर्गत हरिहरपुर ओपी क्षेत्र के मझिगावां व रपुरा में अवैध रूप से चल रहे देशी शराब भठ्ठियों को हरिहरपुर पुलिस ने ध्वस्त कर दिया। ज्ञात हो कि हरिहरपुर ओपी क्षेत्र के मझिगावां गांव के महुदड़ में चिंगिरिया पहाड़ के पास व रपुरा टोले पर नदी के किनारे सेअवैध रूप से देशी शराब की भठ्ठी बड़े पैमाने पर चल रही थी। जिसको समाचार पत्रों के माध्यम से प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। आपको ज्ञात हो कि शिव रपुरा व मझिगावां के चिंगिरिया पहाड़ी के नजदीक बड़े पैमाने पर धंधा फल – फूल रहा था, उक्त दोनों भठ्ठियों पर अनुमान के मुताबिक शराब को खपत होने के बाद जो बचता था उसकी चोरी -छुपे बिहार में खपाया जाता था। पर उक्त खबर की जानकारी होने पर हरिहरपुर ओपी प्रभारी कुंदन कुमार सिंह व सुरेंद्र दुबे अपने दल- बल के साथ दोनों स्थलों पर जाकर भठ्ठी को ध्वस्त कर दिया गया। मामले की जानकारी देते हुए ओपी प्रभारी ने कहा कि मझिगावां चिंगिरिया पहाड़ी के निकट 80 किलोग्राम तथा शिव रपुरा में 60 किलोग्राम जावा महुआ व उपयोग में आने वाले सामग्री को भी नष्ट कर दिया गया। भठ्ठी पर पुलिस के पहुंचने से पहले ही भठ्ठी संचालक फरार हो गए थे।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com