Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

फिरोजाबाद राज्यसभा सांसद अनिल जैन, केंद्रीय दर्जा प्राप्त मंत्री लोकेश प्रजापति का चांदी का मुकुट व माला पहनाकर स्वागत करते प्रजापति समाज के लोग

राज्यसभा सांसद अनिल जैन, केंद्रीय दर्जा प्राप्त मंत्री लोकेश प्रजापति का चांदी का मुकुट व माला पहनाकर स्वागत करते प्रजापति समाज के लोग

Spread the love

 

प्रजापति समाज ने सदैव भाजपा का कंधे से कंधा मिलाकर दिया साथ-डा. अनिल जैन
-प्रजापति सम्मेलन में समाज के नेताओं ने उठाई राजनैतिक में भागेदारी की मांग
फिरोजाबाद। प्रजापति समाज का महासम्मेलन रामचंद्र पाॅलीवाल हाॅल में आयोजित किया गया। वहीं समाज के कई नेताओं ने मंच से राजनैतिक हिस्सेदारी की मांग की। प्रजापति सम्मेलन में वक्ताओं ने बेटियों की शिक्षा पर जोर दिया।
रविवार को प्रजापति समाज का महासम्मेलन में मुख्य अतिथि भाजपा पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्यसभा सदस्य डॉ. अनिल जैन ने बेटियों की शिक्षा पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जब बेटियां तरक्की करेंगी, तो समाज का नाम भी रोशन करेंगी। प्रजापति समाज ने सदैव भाजपा का कंधे से कंधा मिलाकर साथ दिया है। यूपी में ही नहीं, 12 राज्यों में वह इसे देख चुके हैं। समाज के मांग पत्र पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा एवं इनकी भावनाओं को हाईकमान के समक्ष रखेंगे। प्रयास रहेगा कि लोकसभा चुनाव में समाज को भी प्रतिनिधित्व करने का मौका मिले। सम्मेलन में केंद्रीय दर्जा प्राप्त मंत्री लोकेश प्रजापति ने कहा कि समाज के उत्थान को सरकार का पूरा सहयोग है। सरकार की ओर से जारी योजनाओं का पूरा लाभ मिलेगा। महापौर नूतन राठौर व नगर विधायक मनीष असीजा ने कहा कि प्रजापति समाज आगामी चुनाव में भाजपा का पूरा साथ देगा। अध्यक्षता करते हुए कैप्टन केशव देव ने मुख्य अतिथि को 11 सूत्रीय मांग पत्र पढ़ते हुए उन्हें सौंपा। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारम्भ दक्ष प्रजापित के चित्र पर दीप प्रज्जवलन कर किया गया। वहीं अतिथियों को चाॅदी का मुकुट व फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। सम्मेलन के आयोज

फिरोजाबाद से आवाज इंडिया लाइव से जिला प्रभारी अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com