Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

आगरा 300 यूनिट फ्री बिजली अभियान के दूसरे दिन 300 ने भरे फार्म

Spread the love

अरविंद कुमार श्रीवास्तव रिपोर्ट

आगरा। समाजवादी पार्टी का 300 यूनिट फ्री बिजली अभियान शुक्रवार को एतमादपुर के नुनिहार्इ पर चलाया गया। दूसरे दिन के अभियान में 300 लोगों ने फार्म‌ भरे और इस अभियान को पसंद किया। इस दौरान लोगों ने कहा कि योगी सरकार में भारी बिजली बिल आया है। जोकि आम जनता के बजट से बाहर है। लेकिन हम बदलाव चाहते हैं जिससे बढ़े हुए बिजली के बिल से निजात मिल सके। समाजवादी छात्रसभा के महानगर अध्यक्ष अमित प्रताप यादव ने कहा कि अखिलेश सरकार ने 300 यूनिट फ्री बिजली देने की जो बात कही है उससे लोग जागरुक हो रहे हैं। सपा छात्रसभा के मीडिया प्रभारी हिमांशू पांडे ने बताया कि अगला अभियान देवरी रोड़ पर चलाये जाने की सम्भावना है।जहां लोगों को अखिलेश सरकार की 300 यूनिट फ्री बिजली की योजना के बारे में बताया जायेगा। अभियान में रितिक प्रजापति, ललित राज, कृष्णा यादव, आदि मौजूद रहे।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com