Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

सहरसा बिहार तेज रफ्तार चार पहिया वाहन स्कॉर्पियो ने दो स्कूल छात्र को रौंदा

तेज रफ्तार चार पहिया वाहन स्कॉर्पियो ने दो स्कूल छात्र को रौंदा

Spread the love

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।

*एंकर :-* दो छात्र स्कूल से परीक्षा देकर दोपहर लगभग 12:00 बजे के करीब अपने घर की ओर अपने साइकिल से जा रहे थे कि अचानक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन स्कॉर्पियो बड़ी ही तेजी से पशुपालन चौक के सरस्वती नगर वार्ड नं 2 वार्ड पार्षद श्यामल शर्मा के घर के पास आई और 2 छात्रों को रौंदकर वहां से गाड़ी लेकर भागने में कामयाब हो गई। वही दोनो ज़ख्मी छात्रों को स्थानीय लोगों के द्वारा आनन-फानन में स्थाई लोगों के द्वारा सहरसा के सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। वही बता दे आपको कि दोनों जख्मी छात्र का नाम सागर कुमार और विकेश कुमार है इन दोनों छात्र की उम्र लगभग 15 साल के करीब है। और दोनों छात्र सप्टीयाही गांव के वार्ड नंबर 6 के रहने वाले है। वही चार चक्का वाहन का नंबर आसपास के लोगों ने देख लिया। वही बता दे की दोनों छात्र को गंभीर स्थिति में बताया जा रहा है। और दोनों छात्रों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। वही घटना की सूचना प्रशासन को दी गई है। प्रशासन मामले की छानबीन में जुट कर जांच करने में जुट गई है।
*BYTE :-* सुमन कुमार यादव चाचा।
*BYTE :-* राजू कुमार घायल छात्र का भाई।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com