Breakingएक्सक्लूसिव

वजीरपुर राजस्थान एक चिकित्सक के भरोसे रहा वजीरपुर चिकित्सालय

एक चिकित्सक के भरोसे रहा वजीरपुर चिकित्सालय

Spread the love

महेन्द्र शर्मा,
वजीरपुर, राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य चिकित्सालय वजीरपुर का हॉस्पिटल मंगलवार को एक चिकित्सक के भरोसे रह गया।मंगलवार को दो सौ से ऊपर मरीजों को देखने में चिकित्सक को परेशानी हुई।एक चिकित्सक मरीज देखने के साथ चिकित्सालय कार्य भी देखता है। ऐसे में मरीजों को व अन्य काम कराने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। वही कर्मचारी अपने स्थान पर न बैठकर इधर उधर घूमते नजर आए। कहने को तो चिकित्सालय का समय सुबह नौ बजे से तीन बजे तक का होने के बावजूद दोपहर पश्चात चिकित्सक कम ही मिल पाते है । वही चिकित्सकों के साथ साथ कर्मचारी भी कम हो जाते है। ऐसे में चिकित्सालय में मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। चिकित्सालय में चिकित्सकों के नही ठहरने से मरीजों को अन्यत्र जाना पड़ता है। एक ओर सरकार द्वारा स्वास्थ्य की ओर विशेष ध्यान दिया जाता है। दूसरी ओर स्वास्थ्य कर्मचारियों की लापरवाही के कारण मरीजों को परेशानी होती है। मंगलवार को चिकित्सालय के अनुसार 287 की ओपीडी रही। जिसमें चार मरीज एमरजैंसी के है।
इनका कहना है-चिकित्सालय के चिकित्सा प्रभारी मेडिकल पर है चिकित्सक कमर सिंह कोर्ट एवीडेन्स में गए है। चिकित्सक राकेश गोयल एमरजैंसी में तथा चिकित्सक संजय गुप्ता हाफ सीएल लेकर गए है। आज के प्रभारी चिकित्सक राकेश गोयल है।
चिकित्सक कुलदीप शर्मा
राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य चिकित्सालय वजीरपुर

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com