बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का CM नीतीश कुमार पर तंज। कहा-उनके पास कुछ नहीं…लालू के कुछ वोट पर बल दिखा रहे।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का CM नीतीश कुमार पर तंज। कहा-उनके पास कुछ नहीं...लालू के कुछ वोट पर बल दिखा रहे।

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।
*स्टोरी :-* बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का CM नीतीश कुमार पर तंज। कहा-उनके पास कुछ नहीं…लालू के कुछ वोट पर बल दिखा रहे।
*एंकर :-* सहरसा में आज सोमवार 26 जून को बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे जहां उन्होंने अम्बेडकर चौक पर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।तत्पश्चात वीरकुंवर सिंह चौक पर वीरकुंवर सिंह की आदमकद प्रतिमा पर उन्होंने माल्यार्पण किया।वहीं स्थानीय बीजेपी के नेता व कार्यकर्ताओं के द्वारा बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी को तराजू पर बिठाकर आम और लड्डु से उन्हें तौला गया।जिसके बाद सम्राट चौधरी वहां से सीधे शंकर चौक स्थित रामजानकी ठाकुरबाड़ी मंदिर पहुंच कर पूजा अर्चना किए और फिर रेनबो रिसोर्ट में पूर्व से आयोजित महा जन सम्पर्क अभियान कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए पहुंचे।और सभा को संबोधित किये।
इस दौरान उनके साथ पूर्व मंत्री बेजेपी विधायक नीरज कुमार बबलू, पूर्व मंत्री बीजेपी विधायक जीवेश मिश्रा,पूर्व मंत्री सह स्थानीय बीजेपी विधायक आलोक रंजन नवनिर्वाचित मेयर बैन प्रिया समेत बीजेपी के कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के सहरसा आगमन को लेकर बीजेपी के नेता व कार्यकर्ता बेहद उत्साहित है और भारी संख्या में युवा उन के रोड शो में शामिल हुए हैं।
सभा समाप्ति के बाद बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी मीडिया से वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा की नीतीश कुमार जी अब पूरी तरह खोखले हो चुके हैं।अब उनके पास कुछ नहीं बचा है।लालू जी के पास कुछ वोट है उसी के बल पर वो दिख रहे हैं।कोई महागठबंधन बिहार में दिखने वाला नहीं है।2024 में सिर्फ और सिर्फ नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा चालीस की चालीस सीट बिहार में जितने वाली है।
वहीं उन्होंने पुल धसने को लेकर भी कहा कि उसकी पूरी जांच की टीम बैठाई गयी है।लेकिन ये स्पस्ट है बिहार का मॉडल जो है नीतीश कुमार का वो दिख रहा है।आप अगवानी घाट के पुल पर चले जाइये ।अगवानी घाट का पुल हवा के झोरोखे से गिर रहा है ।कोई दूसरा मोडल अभी नहीं चल रहा है।बिहार में सिर्फ नीतीश कुमार के मॉडल को आप पहचानिए ।बिहार को पूरी तरह बर्बाद करने का काम एक ही नेता किया है वो है नीतीश कुमार जी।

Subscribe to my channel

