Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

टूंडला- टूंडला रेलवे स्टेशन पर किया गया मॉक ड्रिल

टूंडला- टूंडला रेलवे स्टेशन पर किया गया मॉक ड्रिल

Spread the love

टूंडला। रेलवे स्टेशन टूंडला के रेलवे यार्ड पर मंगलवार को मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इसमें एनडीआरएफ व सिविल डिफेंस की ओर से वास्तविक दुर्घटना के समान ही दृश्य बनाकर ड्रिल किया गया।

मंगलवार को टूंडला रेलवे स्टेशन पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान ट्रेन में आग लगने कि ट्रेन दुर्घटना के दौरान पैसेंजर्स की बचाव प्रक्रिया पर मॉक ड्रिल किया। इस मौके पर रेल प्रशासन एवं एनडीआरएफ की टीम द्वारा मिलकर बोगी में फंसे हुए लोगों को निकालने के लिए सभी उपकरणों को समुचित स्थान पर ले जाकर रखने एवं समुचित व्यवस्था को बनाकर सबसे पहले डिब्बे की खिड़कियों को काटकर फंसे हुए पैसेंजर्स को निकालने का प्रयास किया जाता है। इस दौरान रेलवे द्वारा कोल्ड कटर जैसी तकनीक का भी प्रयोग किया जाता है। उसके बाद दुर्घटना के दौरान दुर्घटनाग्रस्त डिब्बे का डोर न खुल पाने की स्थिति में डोर के ऊपर छत के हिस्से को काटकर उसमें से पैसेंजर्स को निकालने का भी अभ्यास किया गया।

इस अवसर पर उप मुख्य संरक्षा अधिकारी मनीषा गोयल, विकास कुमार वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी सहित सभी संबंधित विभागों के शाखा अधिकारी, दुर्घटना राहत मेडिकल वान, दुर्घटना राहत गाड़ी एवं सभी विभागों के संबंधित कर्मचारी, रेल सुरक्षा बल की टीम, जीआरपी के साथ-साथ डिप्टी कमांडेंट एनडीआरएफ, सिविल डिफेंस, जिला पुलिस, फायर ब्रिगेड दल, जिला प्रशासन एवं स्वाथ्य विभाग की टीम अपने सभी संसाधनों जैसे फायर ब्रिगेड, एम्बुलेंस आदि के साथ मॉक ड्रिल स्थल पर मौजूद रहे।।

फिरोजाबाद से आवाज इंडिया लाइव से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com