आगरा आगरा की तहसील खेरागढ़ मे आज एक बैठक सविता सेन महासभा संगठन के विस्तार एवं मजबूती हेतु आहूत की गई
आगरा की तहसील खेरागढ़ मे आज एक बैठक सविता सेन महासभा संगठन के विस्तार एवं मजबूती हेतु आहूत की गई

आगरा
जनपद आगरा की तहसील खेरागढ़ मे आज एक बैठक सविता सेन महासभा संगठन के विस्तार एवं मजबूती हेतु आहूत की गई। बैठक मे संस्था द्वारा चलाये जा रहे हर घर सदस्यता अभियान की प्रगति , संस्था का विस्तार एवम संस्था द्वारा ब्लॉक स्तर पर आयोजित किये जा रहे सामाजिक एकता सम्मेलन के सफलता पूर्वक क्रियान्वयन व समाज को संस्था से जोडने हेतु अभियान पर भी चर्चा हुई।
बैठक मे सर्व सम्मति से ब्लॉक खेरागढ़ एवम ब्लॉक सैंया मे सामाजिक एकता एवम जागरूकता सम्मेलन के आयोजन हेतु तारीख तय करने पर आम सहमति बनी।
बैठक मे सर्वश्री बृजकिशोर एड. (मुख्य संरक्षक) , राजू सविता (संस्थापक/अध्यक्ष) , पातीराम सविता (जिला उपाध्यक्ष) , कल्लन सविता (जिला सचिव) , रामेश्वर सविता (तहसील अध्यक्ष खेरागढ़) , भगवान दास (ब्लॉक अध्यक्ष खेरागढ़) , रामगोपाल सविता (भगत जी) , रनवीर सिह , सतीश सविता , नरेन्द्र कुमार , पवन कुमार , मुकेश सविता , होतम सिंह , पवन कुमार आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
फिरोजाबाद से आवाज इंडिया लाइव से जिला प्रभारी अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Subscribe to my channel

