Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

फिरोजाबाद मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ संपूर्ण समाधान दिवस

Spread the love

 

न्यूज़l तहसील टूंडला में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने प्राप्त भूमि पर अवैध कब्जों से संबंधित शिकायतों के संबंध में उपस्थित थानाध्यक्षों को निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबों के पट्टे की भूमि एवं चक रोड चारागाह तथा अन्य सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने वाले भू माफियाओं के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाए वहीं पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए ग्रामीण क्षेत्र के गरीब असहाय एवं निर्बल वर्ग के लोगों को सताने वाले भू माफियाओं अराजक एवं अपराधी प्रवृत्ति के व्यक्तियों पर खास नजर रखें और राजस्व विभाग के अधिकारियों से समन्वय बनाकर शासन की मंशा अनुरूप ऐसे व्यक्तियों की शिकायतों का प्राथमिकता पर निस्तारण कराते हुए न्याय दिलाएं संपूर्ण समाधान दिवस में 46 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से 5: का मौके पर ही निस्तारण किया गया संपूर्ण समाधान दिवस में मुख्य विकास अधिकारी चर्चित गॉड ने थानाध्यक्ष कानूनगो एवं लेखपालों को निर्देश दिए कि गरीबों के पट्टे एवं अन्य सरकारी भूमि पर बार-बार कब्जा की शिकायतें प्राप्त होने पर संबंधित लोगों के विरुद्ध कार्यवाही की जाए वही वृद्धा निराश्रित एवं दिव्यांग पेंशन की शिकायतों पर उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन पात्र पेंशनर्स की पेंशन किसी कारण अवरुद्ध हो गई है उनकी जांच करा कर पेंशन पुनः बहाल कराएं वही समाधान अधिकारियों को निर्देश दिए की तहसील दिवस मैं प्राप्त समस्त शिकायतों का निस्तारण 7 दिन में अनिवार्य रूप से कराना सुनिश्चित करें और राजक तत्वों पर सख्ती से निपटें
समाधान दिवस मैं अपर जिला अधिकारी अभिषेक कुमार सिंह उप जिला अधिकारी टूंडला डॉक्टर बुशरा बानो तहसीलदार जिला पूर्ति अधिकारी विद्युत सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी एवं थानाध्यक्ष उपस्थित रहे
*आवाज इंडिया लाइव फिरोजाबाद से संवाददाता सुरेंद्र पाठक की रिपोर्ट*

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com