Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

सहरसा बिहार ग्राम सभा में कार्यपालक सहायक अनुपस्थित, रजिस्टर में फर्जी हस्ताक्षर, लोगों ने बीडीओ से की जांच की मांग

ग्राम सभा में कार्यपालक सहायक अनुपस्थित, रजिस्टर में फर्जी हस्ताक्षर, लोगों ने बीडीओ से की जांच की मांग

Spread the love

रिर्पोट- ललन कुमार सहरसा बिहार

एंकर- बिहार के सहरसा जिले में  बीते 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में मुखिया के अध्यक्षता में ग्राम सभा आयोजित की गई थी। जिसको लेकर कुछ पंचायतों में वार्ड सदस्य ने मुखिया के विरुद्ध ग्राम सभा आयोजित कर बहिष्कार किया था। जिसकी सूचना प्रखंड विकास पदाधिकारी सोनियां ढ़ण्ढ़नियां को मौखिक एवं लिखित रूप से  आवेदन देकर किया गया है । लेकिन प्रखंड विकास पदाधिकारी ने जांच करने की बात कह टालमटोल कर पल्ला झाड़ लिया गया। लोगों में आक्रोश पनपने लगा है।
सूत्रों के जानकारी अनुसार बताया जा रहा है कि  सहुरिया पश्चिमी पंचायत स्थित पंचायत सरकार भवन धमसैना में मुखिया पुष्पा देवी के अध्यक्षता में ग्राम सभा का आयोजन किया गया था जिसमें 50 से 60 लोग उपस्थित थे। ग्राम सभा में कार्यपालक सहायक जुली कुमारी अनुपस्थिति थी लेकिन रजिस्टर पर उनका हस्ताक्षर की हुई थी जिसके कारण ग्राम सभा में उपस्थित लोगों में तरह – तरह की चर्चाए होती रही। सहुरिया पश्चिमी के कुछ वार्ड सदस्यों ने कहा हैं कि अगर प्रखंड विकास पदाधिकारी जांच कर कार्रवाई नहीं करेगी तो आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com