Breakingएक्सक्लूसिवझारखण्ड

गढ़वा झारखंड गढ़वा के लाल झारखंड को छोड़ कर दूसरे राज्यों में भी अपने कला का पंचम लहरा रहे हैं लोग जम के दे रहे हैं प्यार 

Spread the love

गढ़वा झारखंड

दयानंद यादव रिपोर्ट

बिदुत हो की गढ़वा के लाल ,यानी की कलाकारी मे शेर कहे जाने वाले क्षेत्रीय युवा कलाकार विजय हिन्द को मध्य प्रदेश के (मां आदिशक्ति) नामक कंपनी के द्वारा छतीशगढ़ में कुदरगढ़ देवी मंदिर के पास भव्य मेला का आयोजन होता है जिसमे विजय हिन्द को कंपनी के द्वारा बेशबरी के इंतजार से बुलाया गया । बताया जाता है की कुदरगढ़ी मंदिर छत्तीसगढ़ रायपुर और मध्य प्रदेश में सबसे जदा फेमस और प्रचलित मंदिर है जहां चैत्र नवमी मे भयानक मेला लगता है जहां कई राज्यों से लोग आते है बताया जाता है की उस मेला में लगभग 10 लाख से भी जादा भीड़ रोजाना का हो रहा है जिसमे हमारा गढ़वा के कलाकार सह फिल्मी हीरो विजय हिन्द का जादुई प्रोग्राम का शो चल रहा है जिसमे लोग काफी इंटरेस्ट ले रहे हैं लोगों के मन और जुबान पर हमारे गढ़वा के लाल विजय हिन्द चर्चा के विषय बने हुए है साथ ही छत्तीसगढ़ के चर्चित कलाकार एक्ट्रेस तथा जादूगरनी तान्या श्री भी विजय हिन्द के साथ दर्शकों का मन मोह रहीं है। दर्शोंको के द्वारा बताया जा रहा है की तान्या श्री और विजय हिन्द का जोड़ी मंच पर तहलका मचा रही है लोग देख कर हैरान और अवाक हो जा रहे है विजय हिन्द और तान्या श्री जी जान लगा कर तथा मन लगा कर कलाकारी दिखा रहे है ये दोनो कलाकार को शो में जाने से पहले मन में डर बना हुआ था की लोगों का प्यार ,दुलार , आशिर्वाद मिलेगा या नहीं लेकिन वहा जाने के बाद जिस तरह से अपने क्षेत्र गढ़वा पलामू झारखंड में लोग मान सम्मान देते थे उसी तरह से लोग वहा भी मान सम्मान दे रहे है विजय हिन्द और तान्या श्री का कहना है की इसी तरह से लोगों का प्यार दुलार आशिर्वाद मिलेगा तो हमलोगों को बहुत आसान हो जायेगा कलाकारी में आगे बढ़ने के लिए साथ ही साथ विजय हिन्द और तान्या श्री ने दर्शकों को बहुत धन्यवाद दिया । कलाकार को साथ देने के लिए म्यूजिक पर अजय बाबू, नीरज जी ,शिव नारायण जी , जय प्रकाश जी ,राजू जी, देवेंद्र जी, विनोद जी, तथा अन्य लोग मौजूद है ।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com