Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

सहरसा बिहार ग्राम सभा का आयोजन कर किया गया योजनाओं का चयन 

ग्राम सभा का आयोजन कर किया गया योजनाओं का चयन 

Spread the love

रिर्पोट- ललन कुमार सहरसा बिहार

एंकर- बिहार के सहरसा जिले के सौरबाजा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में गांधी जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को ग्राम सभा का आयोजन किया गया था। अजगैवा पंचायत के मध्य विद्यालय जीवछपुर में मुखिया डेजी  देवी के अध्यक्षता में ग्राम सभा का आयोजन किया गया था। जिसमें पंचायत के विभिन्न विकास कार्य पर  विस्तार से चर्चा की गई। जबकि मुखिया प्रतिनिधि बिजेंद्र प्रसाद यादव ने पंचायत सचिव पर आरोप लगाते हुए कहा कि पंचायत सचिव विकास कार्य में रुचि नहीं लेते हैं ग्राम सभा में भी उपस्थिति दर्ज नहीं कराया गया है। ग्राम सभा में उपस्थित लोगों को आश्वासन दिया गया है कि पंचायत में विभिन्न प्रकार के विकास का कार्य होना सुनिश्चित है। जिन लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी होती हैं तो मुखिया का दरवार 24 घंटा खुला है और खुला रहेगा। इधर अजगैवा पंचायत के उप मुखिया संजय कुमार साह की अध्यक्षता में आधा दर्जन से अधिक वार्ड सदस्य ने पंचायत भवन में ग्राम सभा आयोजित कर मुखिया डेजी देवी पर गलत तरीके से मध्य विद्यालय जीवछपुर में ग्राम सभा कराने का आरोप लगाया है। उप मुखिया समेत अन्य वार्ड सदस्यों का कहना हैं कि जब पंचायत में पंचायत भवन है तो विद्यालय क्यों ग्राम सभा आयोजित किया जा रहा है। इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी सोनियां ढ़ण्ढ़निया ने कहा कि कुछ पंचायत से सूचना मिला हैं कि ग्राम सभा में गरबरी हुआ है, जांच का विषय है।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com