फिरोजाबाद स्वच्छ भारत मिशन के तहत आज उच्च प्राथमिक विद्यालय भीकनपुर बझेरा विकासखंड टूंडला जनपद फिरोजाबाद में विद्यालय के अध्यापकों व छात्र-छात्राओं द्वारा विद्यालय की साफ सफाई की गई
स्वच्छ भारत मिशन के तहत आज उच्च प्राथमिक विद्यालय भीकनपुर बझेरा विकासखंड टूंडला जनपद फिरोजाबाद में विद्यालय के अध्यापकों व छात्र-छात्राओं द्वारा विद्यालय की साफ सफाई की गई

जहां स्वच्छ भारत मिशन के तहत आज उच्च प्राथमिक विद्यालय भीकनपुर बझेरा विकासखंड टूंडला जनपद फिरोजाबाद में विद्यालय के अध्यापकों व छात्र-छात्राओं द्वारा विद्यालय की साफ सफाई की गई, विद्यालय के बच्चों ने काफी उत्साह के साथ विद्यालय में उगी हुई घास, पेड़ों की छटाई, कक्षा- कक्ष को साफ किया, कमरों में लगे जाले आदि बच्चों व अध्यापकों के द्वारा साफ किए गए इसके साथ ही गमलों की सफाई भी की गई।
इस अवसर पर बच्चों को संबोधित करते हुए सहायक अध्यापक, ईवीएम मास्टर ट्रेनर एवं स्काउट मास्टर रणजीत सिंह ने बच्चों को सफाई का महत्व बताते हुए कहा कि आज हमारे जीवन में स्वच्छता का विशेष महत्व है और इसी महत्व को दृष्टिगत रखते हुए माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी ने पूरे भारत में स्वच्छ भारत मिशन के तहत एक महत्वपूर्ण स्वच्छता अभियान चलाया है जोकि हमारे व हमारे समाज के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है श्री सिंह ने अपने संबोधन में आगे कहा यदि हम साफ सफाई से रहेंगे तो हम बीमारियों से बहुत दूर रहेंगे हमें कोई भी बीमारी नहीं घेर पाएगी । हमें हमेशा खाना खाने से पहले और सौच के बाद साबुन से अच्छी तरह हाथ धुलने चाहिए। नीरज कुमार ने कहा कि हमें हमेशा अपने नाखून आदि छोटे रखनी चाहिए जिससे कि उसमें गंदगी ना भरे। इस अवसर पर मुख्य रूप से नीरज कुमार, रणजीत सिंह, शुभी तोमर, प्रमोद कुमार, बाबू शिवकुमार, शिवा, चाहना,करीना, सोनम, विमलेश आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। देखिए एक रिपोर्ट जिला संवाददाता अरविंद कुमार श्रीवास्तव के साथ।
Subscribe to my channel



