बांदा मातृशक्ति,दुर्गावाहिनी जिला बाँदा द्वारा नवरात्रि के पावन अवसर पर निकली गई भव्य संचलन यात्रा
मातृशक्ति,दुर्गावाहिनी जिला बाँदा द्वारा नवरात्रि के पावन अवसर पर निकली गई भव्य संचलन यात्रा

*प्रेस नोट*
योगेंद्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ

आज दिनांक 27/07/2022 को विश्व हिन्दू परिषद जिला बांदा के अनुशांगिक आयाम मातृशक्ति दुर्गावाहिनी द्वारा बांदा नगर में भव्य पथ संचलन (शौर्य यात्रा) का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिसमें प्रांत संयोजिका मातृशक्ति कानपुर प्रान्त आदरणीया डॉ सीमा जादौन जी द्वारा सभी मातृशक्ति दुर्गावाहिनी बांदा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण पाथेय प्राप्त हुआ, अपने उद्वोधन में आदरणीया डॉ सीमा जी द्वारा सनातन वैदिक धर्म और संस्कृति पर प्रकाश डाला गया, उन्होंने सभी बहनों को वर्तमान समय और परिस्थितियो के परिप्रेक्ष्य में अवगत कराते हुए, उन्हें सजग और सतर्क रहते हुए, धर्म पालन करने का आवाहन किया।
संचलन यात्रा में माँ दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों सहित सभी प्रखंडों सहित हिन्दू समाज की मातृशक्ति दुर्गावाहनी की बहने तथा मातायें सैकड़ो की संख्या में उपस्थित रही।
इस दौरान विभाग मातृशक्ति संयोजिका सुबोधिनी भटनागर जी,विभाग संयोजिका दुर्गावाहिनी करुणा रैकवार जी,जिला संयोजिका मातृशक्ति अंजू अग्रवाल जी,जिला संयोजिका दुर्गावाहिनी ऋतम्भरा जी,विभाग अध्यक्ष अशोक जी, विभाग गौरक्षा राजकिशोर तिवारी, विभाग मठ मंदिर प्रमुख श्री शान्तनु जी, जिला संरक्षक डॉ सुरेन्द्र भटनागर जी,जिलाअध्यक्ष चन्द्र मोहन बेदी जी, जिला उपाध्यक्ष प्रकाश त्रिपाठी जी, जिला मंत्री पुष्पेन्द्र सिंह जी, जिला संगठन मंत्री श्री विवेक जी, जिला कोषाध्यक्ष रवि मोहन, जिला धर्म प्रसार श्री विमल जी,सह धर्म प्रसार प्रमुख अभिषेक पाण्डेय जी,नगर मंत्री मनीष मंगल जी,बजरंग दल जिला सह संयोजक देवराज राजपूत जी,विश्राम कुमार धुरिया जी,प्रमुख समाज सेवी श्याम मोहन धुरिया जी,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विनोद जैन जी,महिला जिलाध्यक्ष वन्दना गुप्ता जी,रूपा चौहान जी सहित विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल, मातृशक्ति दुर्गावाहिनी के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel



