Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

फिरोजाबाद पकड़े गये आरोपियों से पूछताछ करते एसपी सिटी सर्वेश कुमार मिश्रा

पकड़े गये आरोपियों से पूछताछ करते एसपी सिटी सर्वेश कुमार मिश्रा

Spread the love

जिला फिरोजाबाद

पकड़े गये आरोपियों से पूछताछ करते एसपी सिटी सर्वेश कुमार मिश्रा
अवैध असलाह फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

-आरोपियों से एक बंदूक, चार तमंचे और भारी मात्रा में शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद
फिरोजाबाद।ं पुलिस ने अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर दिया। पुलिस ने दो आरोपियों के पास से एक बंदूक, चार बने तमंचे और चार अधबने तमंचों सहित अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। पकड़ा गया गिरोह 400 के तमंचे को दो हजार में बेचता था। इससे पहले भी यह जेल जा चुके हैं। विगत छह माह से यह अवैध तमंचे बनाने का काम यहां कर रहे थे।

थाना मटसेना क्षेत्र में चल रही अवैध शस्त्र फैक्ट्री का पुलिस ने भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यहां से पुलिस ने एक बन्दूक 12 बोर, तीन तमंचे बने हुए समेत चार अधबने तमंचे और भारी मात्रा में शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। इस मामले का खुलासा करते हुए एसपी सिटी सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया कि गांव सोरामगढ़ी के पास खेतों पर शस्त्र फैक्ट्री बनाने की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की थी। पुलिस ने छापेमारी के दौरान दो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि वह तमंचे तैयार कर उन्हें कम दामों पर लोगों को बेच देते हैं। डिमांड पर वह तमंचे तैयार कर लोगों को देते हैं। एसपी सिटी ने बताया कि इस गिरोह के पकड़े जाने के बाद काफी हद तक अपराधों में कमी आएगी। पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम नाथूराम पुत्र श्यामलाल और ओमप्रकाश पुत्र फतेह सिंह यादव निवासीगण सौरामगढ़ी थाना मटसेना बताया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों को जेल भेज दिया। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष मटसेना शैलेंद्र सिंह चैहान, उप निरीक्षक प्रमोद कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

फिरोजाबाद से आवाज इंडिया लाइव के लिए अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com