सहरसा में मेडिकल कॉलेज की घोषणा होते ही पूर्व सांसद आनन्द मोहन और उनके समर्थक ढोल नगारा बजाकर मिठाईं बांट कर मनाया जश्न।
सहरसा में मेडिकल कॉलेज की घोषणा होते ही पूर्व सांसद आनन्द मोहन और उनके समर्थक ढोल नगारा बजाकर मिठाईं बांट कर मनाया जश्न।

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।
*स्टोरी :-* सहरसा में मेडिकल कॉलेज की घोषणा होते ही पूर्व सांसद आनन्द मोहन और उनके समर्थक ढोल नगारा बजाकर मिठाईं बांट कर मनाया जश्न।
*एंकर :-* बीते मंगलवार 15 अगस्त को गांधी मैदान में मुख्यमंत्री जी के द्वारा सहरसा में मेडिकल कॉलेज की घोषणा होते ही लोगों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।आज बुधवार 16 अगस्त को इसी घोषणा को लेकर डीबी रोड स्थित होटल राजदरवार के सभागार हॉल में एम्स निर्माण संघर्ष समिति के द्वारा धन्यबाद सभा आयोजित की गई।जिसमें पूर्व सांसद आनन्द मोहन,वरिष्ठ कॉंग्रेस के नेता गुनेस्वर सिंह,राजद नेता रघुनंदन यादव,एम्स निर्माण संघर्ष समिति के अध्यक्ष प्रवीण आनन्द,बिनोद झा सहित कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।पूर्व सांसद आंनद मोहन के समर्थकों के द्वारा ढोल नगारे ,पटाखा,और खुद पूर्व सांसद आनन्द मोहन ने लोगों को मिठाईं भी खिलायी।
जानकारी हो कि 31 जुलाई को एम्स निर्माण संघर्ष समिति के द्वारा एम्स निर्माण की घोषणा, ओवर ब्रिज सहित विभिन्न मांगों को लेकर सहरसा बंद का आह्वान किया गया था जिसमें पूर्व सांसद आनन्द मोहन सहित कई संगठनों का समर्थन मिला था।और बाजार भी स्वतः स्फूर्त बंद हुआ था।
वहीं पूर्व सांसद आनन्द मोहन की माने तो आजादी के उपलक्ष्य में 15 अगस्त के अवसर पर जो उनके हांथ में था मेडिकल कॉलेज स्वास्थ्य के दृश्टिकोण से महत्वपूर्ण स्तंभ जिसकी घोषणा मुख्यमंत्री जी ने गांधी मैदान से की।हमें उमीद है कि सहरसा के ज्वलंत सवालों पर जब वो सहरसा आएंगे तो हम सबके सहरसा वासियों के आग्रह पर और कुछ नई घोषणा करेंगे।लेकिन हमारे लिए गर्व की बात है पिछले दो दशक से लगातार हम ढो रहे थे गवां रहे थे लेकिन हमारी चट्टानी एकता भी उसका मूल वजह रहा।उन्होंने ये भी कहा कि मुख्यमंत्री जी का हम आभार प्रकट करते हैं उन्होंने मेडिकल कॉलेज के रूप में एक बेहतरीन तोहफा स्वास्थ् जगत में हम सबको दिया।आगे भी उनसे बड़ी उमीद है और उमीद पर दुनियां टिकी है।

Subscribe to my channel

