फिरोजाबाद उच्च प्राथमिक विद्यालय भीकनपुर बझेरा विकासखंड टूंडला में बच्चों के मानसिक व शारीरिक विकास को दृष्टिगत रखते हुए विद्यालय में विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया
उच्च प्राथमिक विद्यालय भीकनपुर बझेरा विकासखंड टूंडला में बच्चों के मानसिक व शारीरिक विकास को दृष्टिगत रखते हुए विद्यालय में विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया

टूंडला फिरोजाबाद
उच्च प्राथमिक विद्यालय भीकनपुर बझेरा विकासखंड टूंडला में बच्चों के मानसिक व शारीरिक विकास को दृष्टिगत रखते हुए विद्यालय में विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया जिसमें वॉलीबॉल, फुटबॉल ,रैकेट, कैरम बोर्ड, रिंग गेम आदि विभिन्न प्रकार के खेल बच्चों को खिलाये गए, खेल खेलते समय बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था बच्चे पूरे मनोयोग और उत्साह से गेम खेल रहे थे।
इस अवसर पर विभिन्न उच्चाधिकारियों द्वारा सम्मानित ईवीएम मास्टर ट्रेनर एवं सहायक अध्यापक रणजीत सिंह ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा की व्यक्ति के जीवन में जितना आवश्यक भोजन और जल है उतना ही आवश्यक बच्चों के लिए खेल है खेल दो प्रकार से खेले जा सकते हैं इनडोर और आउटडोर इंडोर गेम में बच्चे आराम से कक्षा में विद्यालय में घर पर बैठकर खेल खेल सकते हैं तथा आउटडोर में बच्चों को मैदान की आवश्यकता पड़ती है तथा इन खेलों को मैदान में खेला जाता है उन्होंने आगे बताया की इंडोर खेलों से बच्चों की बुद्धि तेज होती है तथा आउटडोर खेल से शरीर का रक्त संचार सही रहता है , हड्डियां भी मजबूत रहती हैं तथा शरीर में फुर्ती बनी रहती है उन्होंने बच्चों को सुबह सुबह जल्दी उठकर दौड़ लगाने की भी सलाह दी है।
फिरोजाबाद से आवाज इंडिया लाइव अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Subscribe to my channel



