उन्नाव कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी उन्नाव के कक्ष में आयुष्मान प्रेस वार्ता का आयोजन हुआ
कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी उन्नाव के कक्ष में आयुष्मान प्रेस वार्ता का आयोजन हुआ

*प्रेस नोट*
गुडिया रावत उन्नाव रिपोर्ट
आज दिनांक 17 सितंबर 2022 को अपराह्न 3:00 बजे
कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी उन्नाव के कक्ष में आयुष्मान प्रेस वार्ता का आयोजन हुआ जिसमें मुख्य चिकित्सा अधिकारी उन्नाव ने बताया कि मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन द्वारा दिए गए दिशा निर्देश के अनुसार आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान से आच्छादित परिवारों को आयुष्मान कार्ड से संतृप्त करने हेतु दिनांक 15 सितंबर 2022 से 30 सितंबर 2022 तक आयुष्मान पखवाड़ा अभियान चलाया जाएगा ।
योजना से आच्छादित परिवारों को प्रति वर्ष प्रति परिवार रुपया 5 लाख तक के निशुल्क उपचार की सुविधा सरकारी एवं प्राधिकृत निजी चिकित्सालयों में अनुमन्य है। योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए प्रत्येक पात्र लाभार्थी के पास आयुष्मान कार्ड होना आवश्यक है ।
साचीज लखनऊ द्वारा उपलब्ध कराए गए ग्रामवार/वार्डवार डाटा के आधार पर सबसे ज्यादा छूटे हुए आयुष्मान कार्ड विहीन लाभार्थी परिवारों का ज्यादा से ज्यादा कार्ड बनाने हेतु प्रत्येक ब्लॉक में प्रतिदिन चिन्हित ग्रामों में आयुष्मान कार्ड कैंप लगाया जाएगा ।
कैंप का आयोजन सार्वजनिक स्थलों- पंचायत भवन, हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर, आंगनबाड़ी केंद्र, प्राथमिक विद्यालय पर किया जाएगा।
पात्र लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड बनवाने हेतु किसी प्रकार का शुल्क नहीं देना होगा ।प्रत्येक लाभार्थी को आयुष्मान कार्ड निशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा।
अभियान को सफल बनाने हेतु सभी स्तर के जनप्रतिनिधियों, पंचायती राज निकायों के जनप्रतिनिधियों से सहयोग की अपील की जाएगी ।
अभियान के दौरान चिन्हित ग्राम/ वार्ड में लक्षित लाभार्थियों की सूची ग्राम सभा वार्ड के नोटिस बोर्ड पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी द्वारा चस्पा कराई जाएगी ।कैंप के दिन कैंप स्थल पर फ्लेक्स बैनर लगाया जाएगा, जिससे कि गांव में जन सामान्य को अभियान के बारे में जानकारी हो सके।
अभियान की निर्धारित तिथि से पूर्व संबंधित ग्राम की आशा द्वारा गांव/ वार्ड के लक्षित लाभार्थी परिवारों को कैंप स्थल की जानकारी दी जाएगी तथा लाभार्थी को यह भी बताया जाएगा कि आयुष्मान कार्ड बनवाने हेतु राशन कार्ड एवं आधार कार्ड लेकर कैंप स्थल पर पहुंचना है। लाभार्थी को प्रेरित करने,कार्ड बनवाने हेतु प्रत्येक आशा को लक्षित परिवार में कम से कम एक आयुष्मान कार्ड बनवाने पर प्रति परिवार रुपया 5/ तथा एक परिवार में एक से अधिक कार्ड बनाने पर प्रति परिवार रुपया 10/ की प्रोत्साहन राशि देय होगी ।
आयुष्मान कार्ड कैंप में समर्पित मानव संसाधन के रूप में कामन सर्विस सेंटर के वी एल ई, आरोग्य मित्र व सी. एच. ओ.को लगाया गया है।
आयुष्मान कार्ड कैंप में विशेष रुप से लगाए गए आरोग्य मित्र व सी. एच. ओ. को प्रति परिवार एक कार्ड बनाने पर रुपया 5/ तथा 1 से अधिक कार्ड बनाने पर रुपया 10/ की प्रोत्साहन राशि देय होगी ।
प्रेस वार्ता में नोडल अधिकारी आयुष्मान भारत डॉ जे.आर.सिंह, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ ललित जी , डॉ .अरविंद ,अमरदीप ,आलोक त्रिपाठी व राष्ट्रदीप उपस्थित रहे ।
Subscribe to my channel

