सहरसा कोर्ट परिसर में चली गोली एक कैदी की हुई मौत।
सहरसा कोर्ट परिसर में चली गोली एक कैदी की हुई मौत।

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।
*स्टोरी :-* सहरसा कोर्ट परिसर में चली गोली एक कैदी की हुई मौत।
*एंकर :-* सहरसा कोर्ट परिसर में चैम्बर के बाहर अज्ञात दो अपराधियो ने पेसी में आये एक कैदी की अंधाधुन फायरिंग कर हत्या कर दी , मौके पर ही कैदी प्रभाकर कुमार की मौत हो गई , फायरिंग कर भाग रहे अपराधीयो में एक को कोर्ट परिसर में मौजूद पुलिस ने पकड़ लिया और दूसरा अपराधी भागने में कामयाब हो गया ।
बिहार पुलिस की लेडी सिंघम कहे जाने वाली लिपि सिंह और सुपर कोप शिवदीप लांडे जिस जिला को संभाल रहे है वहाँ अपराधी बेख़ौफ़ हो कर अपराध को अंजाम दे रहे है , आय दिन शहर में गोली हत्या जैसे आपराधिक घटना आम हो गई है ।
मंगलवार को दिनदहाड़े दो बेख़ौफ़ बदमास सहरसा न्ययालय में पहुचता है और कोर्ट में पेशी के लिए लाए कैदी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर मौत के की नींद सुला देता है । घटना को अंजाम दे कर दोनों अपराधी भागने की कोशिश करता है जिसमे एक को पुलिस धर दबोचा ।
मृतक कैदी की पहचान प्रभाकर कुमार के रूप में हुई जो आर्म्स एक्ट के तहत सहरसा जेल में बंद था और पेसी के लिए कोर्ट में लाया गया था , जहाँ गोली मार कर हत्या कर दी गई |
मौके पर पहुच पुलिस ने लाश को कब्जा में ले कर आगे की जांच शुरू कर दी है ।
वही जिला की कप्तान लिपि सिंह ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि हत्या में शामिल मुख्य आरोपी को पकड़ लिया गया है , जिसके पास से एक पिस्तौल और पांच जिंदा कारतूस बरामत हुआ है ।
*बाइट :-* लिपि सिंह , sp सहरसा।
*बाइट :-* प्रदयक्षदर्शी वकील।

Subscribe to my channel


