Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिवबाँदा

बांदा पैसे डबल का खेल और पुलिस हुई फेल: खुलेआम चल रहा जुए का फड़, पुलिस पर उठ रहे सवाल

पैसे डबल का खेल और पुलिस हुई फेल: खुलेआम चल रहा जुए का फड़, पुलिस पर उठ रहे सवाल

Spread the love

योगेंद्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ

बाँदा जनपद के बिसंडा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पवई स्थित बगीचे में खुलेआम जुए का खेल चल रहा है। क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोग जुआ खेल रहे हैं, जहां लाखों का दांव लग रहा है।स्थानीय लोगों के मुताबिक दोपहर से लेकर देर शाम तक यहां जुए की फड़ सजी रहती है।

पुलिस दबिश देने पहुंचती है, तो पहले से ही जुआरी फरार हो जाते हैं।दबिश देने से पहले उन तक जानकारी पहुंच जाती है। जिससे पुलिस के हाथ खाली रह जाते है। पुलिस के लिए इस जुए के फड़ को पकड़ना चुनौती बन गया है।आपको बता दे वर्तमान में बिसंडा के विभिन्न ग्राम पंचायतों में खुलेआम जुए के फड़ पुलिस की निष्क्रियता से सक्रीय हो चुके है।

जुआरियों को पहले ही मिल जाती है छापे की सूचना

जानकारी मिली है कि यह जुआ आपराधिक प्रवृति के लोगों द्वारा संचालित किया जा रहा है। जिसमे प्रमुख नाम अतर सिंह निवासी इटरा मिलौली का नाम सामने आ रहा है। जिनके पुलिस में ही कई लोगों से संपर्क बने हुए हैं, जो अधिकारियों के दबिश देने से पूर्व ही जानकारी उन्हें मिल जाती है। जिससे यह लोग पुलिस के पहुंचने से पहले ही मौके से भाग निकलते हैं।स्थानीय लोगों के मुताबिक क्षेत्र में जुए की फड़ों को संचालित करवाने में सहयोग दिया जा रहा है।

जुआ वाली जगह से दूर खड़े होते हैं मुखबिर

बता दें कि यह लोग मुखबिरी के लिए थानों में संपर्क साधते हैं।जिसके एवज में यह लोग मुखबिर को अच्छा खासा रुपये देते हैं।उसी के साथ ही जुआ संचालित करने वाले लोग 200-300 रुपए देकर जुआ वाली जगह से कुछ दूरी पर पहले ही अपने लड़के बैठाकर रखते हैं, जो पुलिस के आने की सूचना अपने आकाओं तक पहुंचाते हैं।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com