सहरसा बिहार जदयू की बैठक में नितीश को प्रधानमंत्री। बनाने पर बल, सदस्यता अभियान में तेजी लाने का आह्वान
जदयू की बैठक में नितीश को प्रधानमंत्री। बनाने पर बल, सदस्यता अभियान में तेजी लाने का आह्वान

रिर्पोट- ललन कुमार सहरसा बिहार
एंकर- बिहार के सहरसा जिले अन्तर्गत जनता दल यूनाइटेड ( जदयू) प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में सदस्यता अभियान को प्रभावी तरीके से शुरू कर रहा है। इसके लिए प्रत्येक बूथ स्तर पर कर्मठ सदस्य बनाए जाएंगे। सदस्यता अभियान की सफलता को लेकर जिप प्रतिनिधि सह जदयू नेता अमर यादव के नेतृत्व में प्रखंड स्तर पर बैठक की जा रही है। गुरुवार को चन्दौर पुर्वी पंचायत स्थित नाथ स्थान सखुआ में जदयू प्रखंड अध्यक्ष कैलाश प्रसाद यादव के अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। जदयू प्रखंड अध्यक्ष ने बताया कि 3 वर्ष में एक बार सदस्यता अभियान चलाकर प्रखंड अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष का चुनाव किया जाता है। इस बार हर पंचायत में छह सक्रिय सदस्य का चयन करना है,ताकि वे अपनी पंचायत में प्राथमिक सदस्य बनाएंगे। वही जिप प्रतिनिधि सह जदयू नेता अमर यादव ने बैठक में संगठन मजबूती पर बल देते हुए सदस्यता अभियान चलाने पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी। बैठक में प्रदेश महासचिव आजम जी, जदयू नेता रामशंकर यादव, खजुरी पंचायत पंचायत अध्यक्ष विनोद यादव, पैक्स अध्यक्ष संतोष कुमार, राजमणी कुमार, विजय यादव, फूलो ठाकुर, सुधीर कामत, राजेश कामत, सुरेन्द कामत ,अनिल यादव सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Subscribe to my channel


