Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

सहरसा बिहार नीतीश के जनता राज में जेल में बंद अपराधी महिला को दिया धमकी।जिसका ऑडियो हुआ वायरल

नीतीश के जनता राज में जेल में बंद अपराधी महिला को दिया धमकी।जिसका ऑडियो हुआ वायरल

Spread the love

रिपोर्ट विकास कुमार

*एंकर :-* नीतीश कुमार के जनता राज्य में अपराधी हुए बेलगाम जैल से देते हैं महिला को मोबाइल पर धमकी।धमकी का ऑडियो हुआ वायरल। जेल प्रशासन पर जहां उठ रहे है सवाल तो वहीं जिला प्रशासन में मची खलबली। बताते चले कि सहरसा के सदर थाना क्षेत्र के कैलू चौक वार्ड नं 17 में एक महिला को अपनी जमीन में बॉण्डरी नहीं देने को लेकर जेल से अपराधी के द्वारा धमकी दिया जा रहा है और कह रहा कि जेल से निकलेंगे तो अंजाम बुरा होगा।जिसका ऑडियो इन दिनों तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।यह वायरल ऑडियो बीते बुधवार का बताया जा रहा है।सबसे बड़ा सवाल ये उठता है कि आखिरकार जेल में कैसे अपराधी के पास मोबाइल पहुंचा।जेल प्रशासन कहाँ सोयी हुई थी।जेल से अपराधी फोन करके धमकी दे रहा है।जेल अधीक्षक और जेलर को पता नही है।ये बड़ी लापरवाही मानी जा सकती है।
मालूम हो कि पीड़ित महिला का नाम सुधा देवी है जो सदर थाना क्षेत्र के वार्ड नं 12 की रहने वाली बतायी जा रही है।कल बीते बुधवार को पीड़ित महिला के द्वारा सदर थाने में अपराधियों के विरुद्ध आवेदन भी दिया गया है और आज गुरुवार को भी पीड़ित महिला डीएसपी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।
वहीं इस ऑडियो वायरल को लेकर बताया कि हम दो साल से मुम्बई में अपने परिवार के साथ रह रहे थे जब वापस सहरसा अपने घर पहुंची तो मेरा चारदीवारी टूटा मिला।मुंझे पड़ोसी से पता चला कि पंकज यादव मेरे चार दिवारी को तोड़ा है पहले भी चार दिवारी तोड़ने की घटना को अंजाम दिया था,उसी को लेकर में बीते बुधबार को सदर थाना में पंकज यादव के विरुद्ध आवेदन देकर वापस लौट रही थी कि जैल से मुंझे मोबाइल नंबर 7739597807 से पंकज यादव का भाई सूरज यादव जो कुख्यात अपराधी है उसका फ़ोन आया उसने मुंझे कहा कि नही मानोगी तो अंजाम भुगतने को तैयार रहो उसके बाद उसी नंबर कई बार फिर फ़ोन करके हमे धमकी देता रहा। उसके बाद हम अपनी जान माल को लेकर एसपी कार्यालय पहुंची लेकिन एसपी से मुलाकात नही होने के पश्चात हेड क्वाटर डीएसपी को हमने आवेदन देकर अपनी जान माल की गुहार लगाई है। जैल से ऑडियो वायरल मामले पर डीएसपी ने मीडिया को बयान देते हुते कहा एक महिला का आवेदन मिला है उसका कहना है कि पड़ोसी से भूमि विवाद है साथ ही महिला का कहना है कि सदर थाना में कल जब भूमि विवाद का लेकर आवेदन देकर थाना से लौट रही थी तो जैल से किसी ने फ़ोन करके धमकी दी जिस व्यक्ति ने फ़ोन किया महिला का कहना है कि वो व्यक्ति वर्तमान में जैल में है,जैल से फ़ोन पर धमकी दे रहा है।जिसकी जांच करवाई जा रही है, वहीं महिला की सुरक्षा व्यबस्था की जारही है।
*BYTE :-* सुधा देवी पीड़ित महिला।
*BYTE :-* एजाज हफिज मानी, पुलिस उपाध्यक्ष।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com