Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

फिरोजाबाद व्यापार मंडल ने लगाया खाद्य अधिकारियों पर उत्पीड़न का आरोप

व्यापार मंडल ने लगाया खाद्य अधिकारियों पर उत्पीड़न का आरोप

Spread the love

फिरोजाबाद: व्यापार मंडल ने लगाया खाद्य अधिकारियों पर उत्पीड़न का आरोप

– एसडीएम मुख्यालय को सौंपा ज्ञापन
– व्यापारियों का उत्पीड़न रोकने की मांग

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने खाद्य विभाग के अधिकारियों पर व्यापारियों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। उन्होंने डीएम की अनुपस्थिति में मुख्यमंत्री के संबोधित ज्ञापन एसडीएम मुख्यालय को सौंपा है।

व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष अम्बेश शर्मा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम सौंपे ज्ञापन में कहा है कि खाद्य सुरक्षा विभाग छोटे, मझोले व्यापारियों का सैंपल के नाम पर उत्पीड़न कर रहा है जबकि बड़े पूंजीपति व्यापारियों को सैंपलिंग के नाम पर अभय दान दे रखा है। प्रत्येक त्योहार पर व्यापारियों को चेकिंग के नाम पर परेशान किया जाता है। गांव से दूध टंकी से लाकर दूधियों के द्वारा दूध विक्रेता व्यवसायियों को दिया जाता है। खाद्य विभाग द्वारा दूधियों को सैंपल भरने के बजाय दूध विक्रेता का सैंपल लिया जाता है।

वहीं आईएसआई मार्क रजिस्टर्ड कंपनी के सील पैक सामान थोक व्यापारी खरीदते हैं लेकिन खाद्य विभाग द्वारा रजिस्टर्ड कंपनी के यहां कार्रवाई न कर दुकानदारों के यहां सैंपिलिंग की जाती है, जिसका व्यापार मंडल पुरजोर विरोध करता है। व्यापार मंडल प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री से मांग कि है कि व्यापारियों की समस्याओं को 23 सितंबर तक यदि समाधान नहीं किया गया तो व्यापार मंडल 24 सितंबर को पदयात्रा निकालेगा।

ज्ञापन देने वालों में हरिशंकर अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, रमाशंकर दादा, परशुराम लालवानी, समसुल सिद्दीकी, दुष्यंत यादव, मुफीद खान, नईम सिद्दीकी, अनीश खान, भानु उपाध्याय, सुनील कुमार तोमर, राकेश गुप्ता, पंकज यादव आदि व्यापारी मौजूद रहे।

अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट आवाज इंडिया लाइव फिरोजाबाद

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com