Breakingएक्सक्लूसिवझारखण्ड

गढवा : *मझिगॉवा पंचायत के मुखिया एवं ग्रामीणों की निजी खर्च से टूटा हुआ बांध को बंधवाया गया।*

Spread the love

 

झारखंड गढ़वा से दयानंद यादव की रिपोर्ट।

गढ़वा जिला के कांडी प्रखंड अंतर्गत पंचायत मझिगॉवा में लगभग एक महीने से टूटे बांध को मझिगॉवा पंचायत के मुखिया श्रीमती रंभा देवी एवं स्थानीय किसानों ने अपने निजी धन राशि सहयोग व श्रमदान से टूटे हुए बांध का मरम्मत करवाया। ज्ञात हो कि हरिहरपुर ओपी क्षेत्र के मझिगावां गांव स्थित बबुराहा बांध एक माह पहले तेज हुई बारिश के कारण आस -पास जल जमाव होने के कारण कुछ असामाजिक लोगों के द्वारा बांध काट दिया गया था। बांध के काटे जाने के बाद आहार में मौजूद सारा पानी बह गया जिससे किसान काफी चिंतित थे। सभी ने प्रखंड कार्यालय सहित कई कार्यालयों के चक्कर लगाया कि बांध का पुनः मरमत किया जा सके पर हर जगह निराशा ही हाथ लगी अंत मे किसान मजबूरी में किसी तरह आर्थिक सहयोग से कुछ धन राशि जमा किया उसके बाद मुखिया का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा साथ साथ किसानों ने भी श्रमदान कर बांध का पुनः मरमत करवाया। किसानों का कहना था कि जब तक सरकार के द्वारा बांध को अच्छे से नही बांधा जाएगा भविष्य में कभी भी टूटने का डर रहेगा हम तो मात्र इतना ही कर रहे है जिससे कि आहार में पानी का जमाव हो सके। श्रमदान करने वाले किसानों में जगदीश पासवान, कईल पासवान, मुनि पासवान, नथुनी साह, शैलेश चौबे, असनाखॉड़ वार्ड सदस्य जितेंद्र कुमार, कमलेश पासवान शामिल हैं वंही, पंचायत समिति सदस्य कालीचरण पासवान, समाज सेवी बबलू साह के द्वारा भी बढ़-चढ़ कर सहयोग किया।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com