Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

रामचरण पादुका यात्रा की तैयारी के संबंध में बैठक निरीक्षण भवन की सभागार में संपन्न हुई

रामचरण पादुका यात्रा की तैयारी के संबंध में बैठक निरीक्षण भवन की सभागार में संपन्न हुई

Spread the love

मंडलायुक्त चित्रकूट धाम मंडल बांदा श्री बालकृष्ण त्रिपाठी की अध्यक्षता में व जिलाधिकारी श्री अभिषेक आनंद, मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती अमृत पाल कौर की उपस्थिति में रामचरण पादुका यात्रा की तैयारी के संबंध में बैठक निरीक्षण भवन की सभागार में संपन्न हुई। बैठक में क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी ने विस्तार से रूट के बारे में बताया कि चरण पादुका यात्रा भरतकूप से प्रारंभ 15 जनवरी 2024 को सोमवार प्रात 11:00 बजे प्रारंभ होकर, चित्रकूट में आगमन 15 जनवरी 2024 को रामायण मेला में संध्या कार्यक्रम का आयोजन के साथ रात विश्राम होगा । क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी ने बताया कि रामायण मेला से यात्रा 16 जनवरी 2024 मंगलवार को प्रातः बेडी पुलिया, धनुष चौराहा होते हुए राजापुर से कौशांबी, प्रयागराज, श्रृंगवेरपुर, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, नंदीग्राम होते हुए अयोध्या 19 जनवरी 2024 को पहुंचेगी।
मंडला आयुक्त ने क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी को निर्देशित किया कि रथ बनाने वाले से बात करें कि कब तक तैयार हो जाएगा इसको सुनिश्चित कराएं । क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी ने बताया कि रथ के साथ दो अतिरिक्त और रथ रहेंगे और एक बस का भी संचालन होगा जिसमें 40 से 50 लोगों के लिए व्यवस्था रहेगी। मंडला आयुक्त ने कहा कि महिला व पुरुष कितने रहेंगे इसको भी निर्धारित करें। क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी ने बताया कि रास्ते में बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद, व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा जगह-जगह पर फूलों से स्वागत किया जाएगा। रामायण मेला स्थल पर संध्या कार्यक्रम के अवसर पर मंडल आयुक्त ने कहा कि वहां पर साउंड, लाइट की व्यवस्था व स्थानीय कलाकार से अच्छे कार्यक्रम कराएं उन्होंने यह भी कहा कि यात्रियों को रूकने के लिए भी व्यवस्था सुनिश्चित कराएं । मंडला आयुक्त ने अधिशासी अधिकारी कर्वी, राजापुर व जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया कि साफ सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित कराएं एवं कोई भी पशु छुट्टा नहीं रहनी चाहिए । उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि एक एंबुलेंस की भी व्यवस्था साथ रहनी चाहिए । जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता एन एच प्रयागराज को निर्देशित किया कि व्हाइट लाइन व साईनेज भी लगवाए उन्होंने यह भी कहा कि रास्ते में एक भी गड्ढे नहीं रहनी चाहिए। मंडला आयुक्त ने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया कि पेट्रोल पंप पर महिला, पुरुष टॉयलेट की सफाई अच्छी व ड्रिंकिंग वॉटर की भी व्यवस्था सुनिश्चित कराएं । उन्होंने अधिशासी अधिकारी राजपुर को निर्देशित किया की लाइट की व्यवस्था भी सुनिश्चित कराएं उन्होंने एन एच बांदा को निर्देशित किये कि बेड़ी पुलिया से धनुष चौराहे तक सड़क ठीक तथा जल भराव नहीं होनी चाहिए उन्होंने यह भी कहा कि मंदाकिनी पुल पर साईनेज भी लगाए । मंडला आयुक्त ने कहा कि चरण पादुका वाली रास्तों पर जर्जर भवन को चिन्हित करें जिस पर दर्शनार्थी न चढ़े, जिससे की कोई अप्रिय घटना न हो । उन्होंने अधिशासी अभियंता विद्युत को भी निर्देशित किया कि कोई रास्ते में बिजली के तार लटकता न रहे।
जिलाधिकारी ने बताया कि 14 जनवरी से 22 जनवरी 2024 तक मंदिर पर संकीर्तन/भजन होनी है उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया कि गांव में जो मंदिर है उसकी सजावट कराएं । 21 जनवरी व 22 जनवरी को रामघाट पर स्पेशल आरती के लिए अच्छी सजावट कराएं। उन्होंने पुलिस क्षेत्राधिकार नगर व क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी को निर्देशित किया कि दोनों लोग अखाड़े से वार्ता कर समन्वय बनाकर संकीर्तन व सजावट कराएं । मंडला आयुक्त ने कहा कि हर गांव घर में दीपोत्सव जैसा माहौल रहे आप लोग पार्षदों के साथ भी वार्ड वार्ड में भी व्यवस्था सुनिश्चित कराएं । इस अवसर पर अपर आयुक्त प्रशासन चित्रकूट धाम मंडल बांदा श्री अमरपाल सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक श्री चक्रपाणि त्रिपाठी, उप जिला अधिकारी कर्वी श्री सौरव यादव, राजापुर श्री प्रमोद कुमार झा, अधिषासी अभियंता एन एच प्रयागराज श्री आरपी सिंह, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड श्री सत्येंद्र नाथ, पुलिस क्षेत्राधिकार नगर कर्वी श्री हर्ष पांडे, जिला पूर्ति अधिकारी श्री आनंद कुमार सिंह, व अधिशासी अधिकारी के साथ संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

*पत्रकार राजा पांडेय ब्यूरो चीफ चित्रकूट*

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com