Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

बेख़ौफ़ बाइक सवार अपराधियों ने दिन दहाड़े एक महिला से 80 हजार रुपया छिनतई कर हुआ फरार। महिला प्रधान डाकघर से रुपया निकासी कर जा रही थी घर। महिला थाने में शिकायत लेकर पहुंची।

बेख़ौफ़ बाइक सवार अपराधियों ने दिन दहाड़े एक महिला से 80 हजार रुपया छिनतई कर हुआ फरार। महिला प्रधान डाकघर से रुपया निकासी कर जा रही थी घर। महिला थाने में शिकायत लेकर पहुंची।

Spread the love

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।

*स्टोरी :-* बेख़ौफ़ बाइक सवार अपराधियों ने दिन दहाड़े एक महिला से 80 हजार रुपया छिनतई कर हुआ फरार। महिला प्रधान डाकघर से रुपया निकासी कर जा रही थी घर। महिला थाने में शिकायत लेकर पहुंची।

*एंकर :-* बिहार के सहरसा जिले से खबर आ रही है जहां आज शुक्रवार 18 अगस्त को बेख़ौफ़ बाइक सवार अपराधियों ने एक महिला से 80 हजार रुपया छिनतई कर घटना को अंजाम देकर फरार हो गया।महिला सदर थानां पहुंचकर छिनतई की घटना को लेकर शिकायत की।घटना सदर थाना से मात्र 200 मीटर की दूरी पर महिला कॉलेज के पास की बतायी जा रही है।वहीं पुलिस तफ्तीश में जुटी।
मिली जानकारी के अनुसार महिला का नाम सहरानी देवी है और इनका माईके सदर थाना क्षेत्र के सुलिन्दाबाद पड़ता है और ससुराल मधेपुरा है।महिला आज शुक्रवार को सहरसा आयी थी और प्रधान डाकघर से 80 हजार रुपया निकासी कर ई रिक्शा से अस्पताल जा रही थी।उसी दौरान बाइक सवार दो अपराधियों ने रास्ते में महिला कॉलेज के पास ई रिक्शा पर बैठी महिला के हांथ से एक झोला झपट कर फरार हो गया।उसके बाद महिला के द्वारा हल्ला भी किया गया लेकिन कोई महिला को मदद नहीं किया।उसके बाद महिला अपनी शिकायत लेकर थानां पहुंची ।जहां उन्होंने अपना शिकायत दर्ज करवाया।
वहीं पीड़ित महिला सहरानी देवी ने बताया कि प्रधान डाकघर से पैसा निकालकर बाहर निकले उसके बाद सोचे जो इतना लोग है जाते हैं बाहर में बैग में रख लेंगे।उसके बाद पैसा लेकर ई रिक्शा पर बैठकर चले तो रास्ते में ही दो लड़का बाइक ई रिक्शा के पास सटाया और पैसा छिन्न कर भाग गया।उसके बाद हम हल्ला भी किये जो मेरा पैसा लेकर भाग रहा है।लेकिन कोई मदद करने नहीं पहुंचा।
वहीं सदर थाना अध्य्क्ष सुधाकर कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिली है ।आवेदन अभी अप्राप्त है।आवेदन मिलने के उपरांत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com