Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

चित्रकूट मुकदमा दर्ज होने के बाद भी नहीं हो रही आरोपियों की गिरफ्तारी

मुकदमा दर्ज होने के बाद भी नहीं हो रही आरोपियों की गिरफ्तारी

Spread the love

चित्रकूट उत्तर प्रदेश न्यूज़

तीन दिन पूर्व कोटे के राशन को कोटेदार के घर उतारने के बाद वापस घर जाने के दौरान रास्ते में हुआ था ट्रैक्टर चालक के ऊपर धारदार हथियार से हमला

विकास खण्ड रामनगर के ग्राम पंचायत छीबों के मजरा सीठी का पुरवा के राजाराम पाल उम्र लगभग 32 वर्ष पुत्र चन्द्रपाल ने बताया कि विगत दिनों 28-08-22 को छीबों गाँव के कोटेदार राजकरण के कोटे की दुकान का खाद्यान्न राशन सामग्री ट्रक से लेने के लिए मैं अपने टैक्टर से श्री गोस्वामी इण्टर कालेज छीबों के पास शाम को गया था और खाद्यान्न सामग्री को लेकर ट्रैक्टर से कोटेदार राजकरण के घर में उतारकर वापस अपने घर लौट रहा था तो आते समय नबी यादव उर्फ चुनकावन पुत्र बलदेव यादव के दरवाजे पर रास्ते में एक बैल बैठा हुआ था जिसे देखकर मैंने अपना ट्रैक्टर रोक दिया मेरे साथ ट्रैक्टर में बैठे कल्लू ने गाड़ी से उतरकर बैल को रास्ते से हटाया और वापस लौट ट्रैक्टर में बैठ गया इतने में आवाज सुनकर नबी यादव ने अपने घर का दरवाजा खोला और हाथ में कुल्हाड़ी लेकर आया मैं अपने ट्रैक्टर को आगे बढ़ाता कि इतने में मेरे ऊपर नबी यादव एवं दो अन्य अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया और गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी जिससे मेरे सिर एवं पैर में गम्भीर चोंट आई हैं उस दौरान गाँव में विजली नहीं थी अँधेरा होने के कारण मैं नबी यादव के अलावा अन्य किसी को पहचान नहीं सका
किसी तरह जान बचाकर अपने ट्रैक्टर से घर पहुंचा तो मेरे परिजनों ने आनन फानन में इलाज के लिए राजापुर अस्पताल ले गए वहाँ पर पहले थाना राजापुर में इस घटना की लिखित शिकायत दर्ज कराई और उसके बाद प्राथमिक उपचार कराया
पीड़ित व्यक्ति ने जिला प्रशासन से न्याय दिलाने की गुहार लगायी है सूत्रों द्वारा जानकारी प्राप्त

मंडल प्रभारी गंगा प्रसाद करवरिया

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com