Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

युवक युवती की सर कटी लाश रेल्वे ट्रक में मिलने से मचा हड़कंप जांच में जुटी पुलिस

युवक युवती की सर कटी लाश रेल्वे ट्रक में मिलने से मचा हड़कंप जांच में जुटी पुलिस

Spread the love

ब्यूरो चीफ योगेंद्र प्रताप सिंह

बांदा जनपद के अतर्रा रेलवे लाइन संख्या 1341/13 ग्राम नगनेधि रेलवे लाइन पर दो शव क्षत विक्षत अवस्था में मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा।सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक सहित आला अधिकारी घटना स्थल पर पहुंच गए।

अतर्रा के नगनेधि गांव के रेलवे लाइन संख्या 1341/13 के नजदीक आज एक युवक व एक युवती के शव रेलवे लाइन पर क्षत-विक्षत अवस्था में पड़े होने की सूचना जैसे अतर्रा थाना पुलिस को मिली तो मौके पर एसआई राजेश कुमार मिश्रा मय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। युवक युवती की ट्रेन से कटने के पश्चात शव क्षत-विक्षत अवस्था में रेलवे ट्रैक में पड़ा हुआ था। मृतक के परिजनों का घटना के बाद रो- रो कर बुरा हाल हो गया। पुलिस के द्वारा पूछताछ करने पर युवक की पहचान अशोक उर्फ बउआ पुत्र राम मिलन यादव उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम रहुसत तंदुहि थाना गिरवा व सरिता पुत्री अवधेश कहार उम्र 18 वर्ष निवासी रहुसत तेंदुही थाना गिरवा के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेजा।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com