सुपौल : प्रगतिशील बाल विकास संस्थान की और से गरीब निसहाय बच्चों को दे रही मुफ्त शिक्षा,भोजन।

रिपोर्ट:-बलराम कुमार सुपौल बिहार।
एंकर:-मामला सुपौल जिला के त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय मुख्यालय अंतर्गत मिरजवा पंचायत के लहरनियाँ वार्ड नं0-04-एवं हरिहरपट्टी पंचायत के कुसहा वार्ड नं0-13,में गरीब,निसहाय, बच्चों को मुफ्त में शिक्षा,एवं भोजन,के लिए बहाल किया गया सेविका एवं सहायिका की है।
प्रगतिशील बाल विकास संस्थान के बिहार निर्देशक सुरेश प्रसाद मेहता, ने बताया की हमारे संस्थान के द्वारा बिहार के सभी जिलों के पंचायतों में प्रत्येक वार्ड में जाकर सेविका एवं सहायिका का चयन कर रहे हैं।
ताकि वार्ड के सभी गरीब एवं निसहाय बच्चे आकर पढ़े।
निःशुल्क शिक्षा निःशुल्क भोजन।
पढ़ेगा का इंडिया तभी तो आगे बढ़ेगा इंडिया।
इसी कड़ी में कुसहा वार्ड नं0-13-में ममता कुमारी, को सेविका पद पर एवं रूबी कुमारी,को सहायिका पद पर नियुक्त किया गया है।
वहीं लाहरनियाँ वार्ड नं0-04-में खुशबू कुमारी, को सेविका पद पर एवं प्रियंका देवी, को सहायिका पद पर बहाल किया गया है।
ताकि वार्ड के सभी गरीब निसहाय बच्चों को निःशुल्क शिक्षा,एवं भोजन,मिल सके।
साथ हीं माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी,के स्वच्छता भारत अभियान मिशन को भी पूरा करेंगे।
साफ सफाई रखना दूसरों को भी साफ सफाई रखने के लिए प्रेरित करना।
सफाई रहेगी तभी तो हमलोग बीमारी से बचेंगे।
स्वच्छ रहेंगे सुरक्षित रहेंगे।
वहीं उन्होंने ये भी बताया की आज हमलोग कोरोना जैसे महामारी से लड़ने के लिए बचने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं।
जिस तरह माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी, का सपना जल जीवन हरियाली का मिशन चल रहा है।
उस पर हमारी संस्थान भी वृक्षारोपण का काम कर रही है।
क्योंकि वृक्ष है जो हमलोगों को स्वच्छ ऑक्सीजन देती है जो हमलोग सांस लेते हैं।
वृक्ष हरा भरा रहने से प्रदूषित वातावरण को खत्म करती है।
स्वच्छ रखें स्वस्थ रहें।
सांसे हो रही है कम आओ पेड़ लगाएं हम।
जागरूकता शिविर के साथ स्वच्छता अभियान भी चलाने का प्रयास किया जा रहा है।
वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी,का यह भी नारा है की बाल विवाह, दहेज प्रथा पर रोक लगे।
उस पर भी संस्थानों के द्वारा जागरूक किया जा रहा है।
18,वर्ष से कम उम्र की लड़की का शादी नहीं करें।
परेशानी भी होती है कानूनी अपराध भी है।
दहेज कोई न लें न दें।
शादी से दहेज हटाएं
बहू नहीं बेटी घर लाएं।
खुशियाँ नहीं खरीदी जाती।
रिश्ते प्यार से जुड़ते हैं।
वहीं सेविका पद पर नियुक्त ममता कुमारी, ने बताया की मुझे जो दायित्व दिया गया है।
उस पद पर अपने कार्य के प्रति कर्मनिष्ठा के साथ खड़ा उतरने का प्रयास करूंगी।
अपने दायित्व का पूर्णरूपेण निर्वाह करूंगी।
वहीं पूर्व जिला पार्षद शबनम कुमारी, ने बताया की हमलोगों को खुशी है की हरएक पंचायत के वार्ड में प्रगतिशील बाल विकास संस्थान की और से विद्यालय खोले जा रहे हैं।
जो महत्वपूर्ण भी है।
क्योंकि गरीब निसहाय बच्चों को मुफ्त में शिक्षा एवं भोजन दिया जा रहा है।
पढ़ेगा का इंडिया।
तभी तो बढ़ेगा इंडिया।
बाईट:-सुरेश प्रसाद मेहता, बिहार निर्देशक, संस्थान।
बाईट:-पूजा कुमारी, सेविका।
बाईट:-ममता कुमारी।
बाईट:-शबनम कुमारी, पूर्व जिला पार्षद।
Subscribe to my channel

