Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिवबाँदा

बांदा अतर्रा में अवैध गुटखा फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़

अतर्रा में अवैध गुटखा फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़

Spread the love

योगेंद्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ

बांदा जनपद के अतर्रा में दिन शुक्रवार को ओरन रोड स्थित एक अवैध गुटखा फैक्ट्री में सूचना के आधार पर एसडीएम अतर्रा विकास यादव व पुलिस क्षेत्राधिकारी नरैनी नितिन कुमार के संयुक्त नेतृत्व में स्थानीय अतर्रा थाना पुलिस टीम के द्वारा छापामार कार्रवाई की गई। जिसमें एक मकान से भारी मात्रा में सुपारी,तम्बाकू, मशीनें व गुटखा बनाने के उपकरण बरामद हुए। पुलिस ने मौके से दिलीप कुशवाहा पुत्र बद्री प्रसाद को गिरफ्तार किया। अतर्रा रोड स्थित एक मकान से काफी समय से अवैध गुटखा फैक्ट्री का संचालन हो रहा था। लेकिन सटीक मुखबिरी ना होने के कारण कोई कार्रवाई नहीं हो पा रही थी। अवैध गुटखा फैक्ट्री को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार गुप्तचरो के माध्यम से जानकारी जुटा रही थी। जिसके बाद शुक्रवार को एसडीएम विकास यादव, पुलिस क्षेत्राधिकारी नरैनी नितिन कुमार थानाध्यक्ष अतर्रा अनूप कुमार दुबे उपनिरीक्षक राजेश कुमार मिश्रा, थाने की फोर्स द्वारा ओरन रोड स्थित गुटखा फैक्ट्री में छापेमारी की कार्रवाई की गई।
जानकारी मिली है की अवैध गुटखा फैक्ट्री का संचालन पप्पू कोरी के मकान में किया जा रहा था।इसके अलावा इस अवैध गुटखा फैक्ट्री के संचालक द्वारा बिसंडा रोड में एक गोदाम भी बनाई गई थी जहां पूरा माल रखा जाता था। पुलिस द्वारा गोदाम में छापेमारी कार्रवाई की गई। जहां से पुलिस को भारी मात्रा में बने हुए गुटखे व मशीने बरामद हुए।

जानकारी के अनुसार बिसंडा रोड स्थित गोदाम का मकान मालिक छेदी लाल कुशवाहा था। पुलिस द्वारा मौके से एक अभियुक्त दिलीप कुशवाहा को गिरफ्तार किया गया है जिससे पूछताछ जारी है पुलिस द्वारा बताया गया कि इसका फैक्ट्री के संचालन में जो भी व्यक्ति शामिल होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com