सहरसा गोलियों से गूंज उठा सिमरी बख्तियारपुर अपराधियों ने एक युवक को

*गोलियों से गूंज उठा सिमरी बख्तियारपुर अपराधियों ने एक युवक को*
*3 गोली लगने से मौके पर मौत*
*सहरसा ब्यूरो चीफ सुभाष राम*
*इस वक्त की बहुत बड़ी खबर आरही हैं बिहार से*
सहरसा । जिले के सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के तरियामा के समीप दो से तीन अज्ञात अपराधियों ने एक युवक के ऊपर गोली चला दी गोली लगने से युवक की मौके पर ही मौत हुई। घटना की जानकारी जैसे ही आसपास के लोगों को मिली तो इलाके में सनसनी फैल गई और भारी संख्या में लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों द्वारा सिमरी बख्तियारपुर पुलिस को इसकी जानकारी दी गई जहां मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है मृतक युवक चकभारो निवासी अबुजर आलम है जो अपने घर से आटा चक्की मिल से आटा लाने के लिए जा रहे थे युवक को रास्ते में ही दो से तीन अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर मौत उतार दिया जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई घटना के बाद पुलिस प्रशासन पर कई सवाल खड़े कर रहे हैं दिनदहाड़े इस तरह की घटना होना कहीं ना कहीं पुलिस महकमे पर कई सवाल खड़े कर रहे हैं। आखिर अपराधी इतने बेलगाम हो चुके हैं। कि दिनदहाड़े हत्या कर बड़े ही आराम से चले जाते हैं। जरूरत है पुलिस को सख्त कार्रवाई करने की और अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजने की वहीं इस घटना के बाद मृतक के परिवार वालों में कोहराम मचा हुआ है वही मौके पर पहुंचे सिमरी बख्तियारपुर थाना अध्यक्ष सुधाकर कुमार ने भी मामले की जांच जारी कर रही है।
BYTE:- महबूब आलम :- स्थानीय लोग

Subscribe to my channel



