बाँदा गाय के शवों से अमानवीयता,वीडियो बनाने पर की मारपीट

योगेंद्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ

बांदा जिले के बबेरू से दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। जिसे देख कर साफ हो जाता है कि योगीराज में गोवंश की हालत बेहद खराब है। एक ओर जहां सरकारें है गौशालाओं के नाम पर लाखों करोड़ों रुपए खर्च करने का दावा करती है तो वहीं हकीकत इसके उलट है। बांदा जिले से विभिन्न ग्राम पंचायतों में स्थित अस्थाई/ स्थाई गौशालाओं से गोवंशों के तड़प- तड़प कर मरने की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। इसी क्रम में एक वीडियो भी वायरल हुआ जिसमें मर चुकी गायों को अमानवीय तरीके से ट्रैक्टर से बांधकर घसीटा जा रहा और उन्हें जेसीबी मशीन तक ले जाकर गड्ढे में खोदकर दफनाया जा रहा है। वहीं वीडियो बनाने वाले के साथ वर्तमान ग्राम प्रधान ने अपने गुर्गों के साथ मारपीट किया। जिस पर पीड़ित ने स्थानीय पुलिस में शिकायत की।
आपको बता दें कि यह पूरा मामला बबेरू तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत मझिला का है। जहां स्थित अस्थाई गौशाला में बंद गौवंशों ने भारी अव्यवस्था के बीच दिनांक 6/1/ 2022 व दिनांक 7/1/ 2022 को तड़प- तड़प कर दम तोड़ दिया।अस्थाई गौशाला में कुल नौ गौवंशों ने दम तोड़ दिया था। जिसे ग्राम प्रधान पुष्पा देवी का पति दिनेश पुत्र गया चरण, नितीश पुत्र दिनेश व रणविजय पुत्र दयाराम, स्वतंत्र पुत्र रणविजय, विष्णु पुत्र गया प्रसाद, आदि ने ट्रैक्टर में बांधकर अमानवीय तरीके से घसीटते हुए जेसीबी मशीन तक ले गए। इसका वीडियो बनाने ग्रामीणों के साथ पहुंचे रामप्रकाश पुत्र दंगइया पूर्व प्रधान के साथ उक्त लोगों ने मारपीट किया जिस पर पीड़ित ने इसकी शिकायत स्थानीय पुलिस से कर कार्यवाई की मांग की।जिस निर्ममता से इस कुकृत्य को अंजाम दिया जा रहा है वह इंसानियत को शर्मसार करने वाला है।

Subscribe to my channel



