बांदा दो पक्षों में हुई मारपीट दबंगों ने पीड़ित महिला को जमकर पीटा पीड़ित ने लगाई पुलिस अधीक्षक से गुहार
दो पक्षों में हुई मारपीट दबंगों ने पीड़ित महिला को जमकर पीटा पीड़ित ने लगाई पुलिस अधीक्षक से गुहार

योगेंद्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ
बांदा – आपको बता तो दो पक्षों में हुई मारपीट के दौरान जुवैदा पत्नी अब्दुल रसूल निवासी ग्राम फुफॅदी थाना बबेरू जिला बॉदा को घर में घुसकर हनीफ पुत्र वसीर जो कि गांव के ही निवासी है व कौशिम पुत्र हनीफ व राहुल पुत्र अज्ञात निवासी बॉदा ने घर में घुसकर चोरी किया था व लडकियों को गाली-गलौज, मार-पीट कर जान से मारने की धमकी दी थी । तथा दिनांक 17.अगस्त को उक्त अभियुक्तों के परिवार के तौफीक पुत्र हमीद व हमीद पुत्र वसीर ने गाली गलौज कर मारा पीटा था जान से मारने की धमकी दी थी । पीड़ित ने उक्त घटना की रिपोर्ट थाना बबेरू में दर्ज कराई थी, जिससे नाराज होकर पुनः दिनांक 30.अगस्त को सुबह 8 बजे गांव के ही नूर मोहम्मद पुत्र वसीर, लल्ली पुत्र हनीफ, व कुरेशा पत्नी हनीफ, शकीला पत्नी कौशिम व हजरा पुत्री नूर मोहम्मद ने प्रार्थिया को रिपोर्ट उक्त वापस लेने की धमकी देते हुये गाली गलौज कर पीड़ित को घर के अन्दर से घसीट कर मारा पीटा, और धमकी दी कि रिपोर्ट में सुलह कर लो नही तो जान से मार डालेंगे । मारपीट से पीड़िता के शरीर पर गंभीर चोंटे आयी है। पीड़िता थाना बबेरू गयी थी लेकिन रिपोर्ट दर्ज नही की गई, पीड़िता की जान को खतरा है घटना का मोबाइल में वी.डी.ओ. है। पीड़ित कि डाक्टरी कराकर रिपोर्ट दर्ज करा कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है

Subscribe to my channel



